Vivo Y300 5G लॉन्च; 6.77 इंच का FHD AMOLED डिस्प्ले, जानें खास फीचर्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Vivo Y300 5G लॉन्च; 6.77 इंच का FHD AMOLED डिस्प्ले, जानें खास फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y300 5G लॉन्च कर दिया है।

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y300 5G लॉन्च कर दिया है। इसमें ऑडियो, डिस्प्ले और मजबूती पर फोकस किया गया है। 6.77 इंच का FHD AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाई है। 12GB तक रैम की पेअरिंग है। स्मार्टफोन में 6500mAh की पावरफुल बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। चीन में इसकी कीमत 16,300 रुपये है। हैंडसेट को चीन में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

फोन में तीन स्पीकर

फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में Diamond Shield ग्लास का प्रोटेक्शन है। इससे यह स्क्रीन को स्क्रैच और गिरने पर टूटने से बचाता है। साउंड के लिए कंपनी का फोकस दिखा है। स्मार्टफोन में तीन स्पीकर हैं। दावा है कि ये रेगुलर स्मार्टफोन की तुलना में 600% लाउड साउंड करते हैं। इसमें 3D पनोरेमिक ऑडियो का सपोर्ट है।

50MP का प्राइमरी कैमरा

फोन में 512 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। रियर में 50MP का मेन सेंसर है, जिसमें OIS सपोर्ट है। 2MP का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है।

6500mA की बैटरी

6500mAh कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट है, जो इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंस बनाता है। SGS 5 स्टार ड्रॉप एंड फाल रसिस्टेंस भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।