IQOO 12 Desert Red: भारत में लॉन्च हुआ IQOO का स्पेशल एडिशन- IQOO 12 Desert Red
Girl in a jacket

iQOO 12 Desert Red: भारत में लॉन्च हुआ iQOO का स्पेशल एडिशन

iQOO 12 Desert Red: iQOO ने हाल ही में कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी भारत में अपनी चौथी सालगिरह मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी iQOO 12 Anniversary Edition लॉन्च हो चुका है। दरअसल iQOO 12 फोन भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन अब फोन को एक नए कलर में लाया गया है। iQOO 12 Desert Red की पहली सेल 9 अप्रैल को होगी। आइए इल बारे में जानते हैं।

Desert Red नाम से आया स्पेशल एडिशन

iQOO 12 Desert Red

iQOO ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक नया पोस्ट शेयर किया है। कंपनी ने इस लेटेस्ट पोस्ट के साथ जानकारी दी है कि iQOO 12 Anniversary Edition के कलर को iQOO 12 Desert Red नाम दिया गया है। हालांकि, भारत से पहले इस फोन का यह खास कलर वीगन लेदर फिनिश के साथ चीन में पेश किया जा चुका है।

स्पेशल एडिशन की खरीदारी

iQOO 12 Desert Red 1

iQOO 12 के दूसरे फोन जैसे ही फीचर्स के साथ लाया गया है। कंपनी जानकारी दे चुकी है कि इस स्पेशल एडिशन की खरीदारी 9 अप्रैल से सेल के साथ की जा सकेगी। दरअसल, कंपनी ने इस फोन को भारत में बीते साल के आखिरी महीने दिसंबर में लॉन्च किया था। इस बार भी स्पेशल एडिशन इन्हीं स्पेक्स के साथ लाया गया है।

iQOO 12 Anniversary Edition की कीमत

iQOO 12 Desert Red 3

कीमत की बात करें तो फोन को 52,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इस फोन को बैंक ऑफर के साथ 3000 रुपये के डिस्काउंट पर 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

iQOO 12 Anniversary Edition के फीचर्स

iQOO 12 Desert Red 5

  • iQOO 12 को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया है।
  • फोन को 6.78 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, HDR10+ और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।
  • फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ लाया गया है।
  • इस फोन को कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है।
  • फोन 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ लाया गया है। फोन 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
  • कंपनी ने इस फोन को 5000mAh बैटरी और 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।