IPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ एंट्री करेगा IPhone SE 4- IPhone SE 4 Design
Girl in a jacket

iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ एंट्री करेगा iPhone SE 4

iPhone SE 4 Design: Apple जल्द ही अफोर्डेबल आईफोन मॉडल iPhone SE 4 को पेश करेगा। इस अपकमिंग फोन के कुछ रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं। iPhone SE 4 को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस फोन का डिजाइन iPhone 14 जैसा ही होगा। इस मॉडल में होम बटन नहीं होगा। इसके साथ ही रियर पैनल में सिंगल कैमरा लेंस दिया जा सकता है। इससे पहले एप्पल ने साल 2022 में iPhone SE को लॉन्च किया था। आइए इस फोन के बारे में जान लेते हैं।

iPhone SE 4 की खूबियां(संभावित)

iPhone SE 4

  • अपकमिंग iPhone SE 4 को लेकर बताया जा रहा है कि यह iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।
  • इसमें 6.1-इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें Face ID सेंसर और फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा।
  • मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो iPhone SE 4 को सिंगल रियर कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही अपकमिंग आईफोन एसई मॉडल का साइज 147.7 x 71.5 x 7.7mm है। इससे पहले लॉन्च iPhone SE का इस का साइज 138.4 x 67.3 x 7.3 mm था।
  • iPhone SE 4 को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि इसमें लाइटनिंग पोर्ट की जगह USB-C पोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ यह भी संभावना जाहिर की जा रही है कि इसमें एप्पल एक्शन बटन भी दिया जाएगा, जो iPhone 15 Pro में दिया गया है।

कब रिलीज होगा iPhone SE 4 ?

iPhone SE 4 3

Apple ने फिलहाल अपकमिंग iPhone SE 4 को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में फोन को लेकर पिछले एक साल से खबरें सामने आ रही हैं। Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने दावा किया है कि एप्पल का यह अफोर्डेबल फोन इस साल कभी भी जल्द किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।