iQOO Neo 10 Camera : iQOO Neo 10 सीरीज के लॉन्चिंग में सिर्फ 4 दिन बचे हुए हैं। 29 नवंबर को इस स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग की जाएगी। फोन का कैमरा सुर्खियों में है, जो सोनी का है। यही कैमरा Vivo X200 में लगा है। Vivo X200 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है, जो कुछ समय पहले ही मार्केट में आया है।
29 नवंबर को होगा लॉन्च
29 नवंबर को iQOO Neo 10 लॉन्च होने वाला है। इससे पहले कंपनी ने Weibo पर फोन का टीजर जारी किया है। कंपनी के मुताबिक फोन में Sony IMX921 कैमरा सेंसर होगा। यही सेंसर Vivo X200 में भी लगा है। इसमें कस्टम डिजाइन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी होगा। कंपनी ने फोन के कुछ सैंपल भी शेयर किए हैं। इसके अलावा और कई धांसू फीचर मिल सकते हैं।
फोन का स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। Neo10 Pro में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट हो सकता है। LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज होगी।
8T LTPO डिस्प्ले पैनल होंगे
फोन में इन-हाउस Q2 चिप भी होगी, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। इसकी वजह से सुपर रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट इंटरपोलेशन अचीव किया जा सकेगा। दोनों मॉडल में 8T LTPO डिस्प्ले पैनल होंगे, जिनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा होगा। यह फोन iQOO Neo 9 सीरीज से अपग्रेड होगा। तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इनमें Extreme Shadow Black, Rally Orange, Chiguang White शामिल हैं। 6100mAh की बैटरी होगी। डिवाइस 7.99mm मोटा और 199 ग्राम का होगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।