OPPO यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, ColorOS 14 वर्जन कर सकते हैं फोन में इन्स्टॉल- ColorOS 14 Version
Girl in a jacket

OPPO यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, ColorOS 14 वर्जन कर सकते हैं फोन में इन्स्टॉल

ColorOS 14 Version: OPPO का स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट सामने आया है। OPPO स्मार्टफोन के साथ अब आप अपने एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं। OPPO A77s के भारतीय यूजर्स के लिए ColorOS 14 ग्लोबल वर्जन के बारे में बीते महीने बताया गया था। अब अपडेट आई है कि इस वर्जन को फोन में इन्स्टॉल किया जा सकता है। इसी कड़ी में अब इस अपडेट को फोन में इन्स्टॉल किया जा सकता है। वे यूजर्स जो ओप्पो डिवाइस पर एंड्रॉइड 14 का इस्तेमाल करना चाहते हैं उनके लिए एप्लीकेशन ओपन हो गई हैं।

ColorOS 14 अपडेट ऐसे करें डाउनलोड

24 12 2023 coloros 14 5 23612328

  • सबसे पहले फोन की Settings पर आना होगा।
  • अब About device पर टैप करना होगा।पेज के टॉप पर क्लिक करना होगा।
  • अब टॉप पर दांयी ओर बने आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • Trial versions, Official version पर टैप करना होगा।
  • Apply Now पर क्लिक करें।
  • अपडेट डेटेक्ट होने के बाद Download Now पर आना होगा।

नए अपडेट से जुड़ी यह बातें जान लें-

OPPO K11

  • नए अपडेट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डेटा का बैकअप तैयार कर लें।
  • अपडेट इन्स्टॉल करने के बाद हीटिंग, लैंगिग की परेशानी आने पर स्क्रीन को टर्न ऑफ करें।
  • नॉर्मलाइजेशन के लिए फोन को ओवरनाइट चार्ज कर सकते हैं।
  • एंड्रॉइड 14 के साथ थर्ड पार्टी ऐप कम्पैटिबिलिटी का ध्यान रखना होगा।
  • इस अपडेट के साथ कुछ ऐप्स इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों लिके ए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।