Google के Weather Next AI तकनीक से मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Google के Weather Next AI तकनीक से मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Google की AI तकनीक से मौसम विभाग के विशेषज्ञों को मिलेगी मदद

Google ने मौसम की सटीक जानकारी के लिए Google deepmind के साथ मिलकर weather next AI मॉडल पेश कर दिया है। यह AI तकनीक मौसम पूर्वानुमान खबर की सटीकता के साथ जानकारी  देता है। साथ ही तेजी के साथ सटीक जानकारी देने से लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर भी भरोसा बढेगा। Weather Next AI में दो AI MODEL Weather Next ग्राफ और Weather Next जनरेशन शामिल किए गए है।

वेदरनेक्सट ग्राफ और वेदरनेक्सट जनरेशन क्या है ?

Google के AI टेक्नॉलजी में वेदरनेक्सट जनरेशन लगभग दिन में 12 घंटे और 15 दिन की लीड के साथ 50 मौसम के बारे में जानकारी देता है। साथ ही माना जा रहा है कि इस तकनीक से तूफान आने की भी सटीक जानकारी मिल सकती है। वहीं दूसरी तकनीक वेदरनेक्सट ग्राफ 6 घंटे और 10 दिनों की लीड के साथ मौसम के पूर्वानुमान जानकारी देने में सक्षम है।

विशेषज्ञों को मिलेगी सटीक जानकारी

GOOGLE Deepmind का कहना है कि यह AI तकनीक तेज और सटीकता के साथ मौसम की जानकारी देने में कारगर साबित होगी जो कई अन्य भविष्यवाणियों की तुलना में बेहतर साबित होगा। वहीं Google ने बताया कि इस तकनीक से मौसम विभाग के विशेषज्ञों को सटीक जानकारी मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।