Yamaha R3 Bike: 2025 में लॉन्च की उम्मीद, मिलेगा नया डिजाइन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Yamaha R3 Bike: 2025 में लॉन्च की उम्मीद, मिलेगा नया डिजाइन

Yamaha R3 बाईक का पेटेंट हुआ, जल्द आएगी नए अवतार में

Yamaha कंपनी भारतीय बाजार में कई बाइक पेश कर चुकी है जिसे लोगों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है। अब Yamaha 2025 में  तीन नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। Yamaha कंपनी पहले Yamaha YZF-R3 और MT-03 बाइक को लॉन्च कर सकती है। वहीं अब कंपनी ने भारत देश में R3 बाइक का पेटेंट करवा दिया है। इस पेटेंट के अनुसार Yamaha R3 बाइक 2025 में नए रंग और डिजाइन के साथ पेश की जाएगी।

23420861 10978931 138508921

Yamaha R3 बाइक का इंजन और लुक

Yamaha R3 बाइक में कंपनी 321cc की DOHC का इंजन 6 गीयरबॉक्स के साथ दिया जा सकता है। यह 41bhp की पावर और 30nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं Yamaha R3 बाइक में LED DRL, चार्जिंग पॉइंट, 17 इंच के Alloy wheel और रेसिंग लुक देने के लिए शार्प डिजाइन दिया जा सकता है।

Yamaha R3 बाइक की कीमत और कलर

Yamaha R3 बाइक की आधिकारिक जानकारी कंपनी ने जारी नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि Yamaha R3 बाइक को तीन कलर विकल्प के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4 लाख रुपये हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।