कश्मीर में Uber देगा इटली जैसा मज़ा और सर्विस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में Uber देगा इटली जैसा मज़ा और सर्विस

पूरे भारत में बेस्ट टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने इंडिया में अब एक अनोखी सर्विस शुरू की है।

shikara boat 500x500 1

अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं, तो अब आप उबर ऐप के जरिए केवल टैक्सी ही नहीं, डल लेक में शिकारा से घूमने के लिए डायरेक्ट उबर से बुकिंग कर पाएंगे।

shikara boat

इटली की तरह अब भारत में भी आप ऐप के जरिए कश्मीर की मशहूर डल लेक में शिकारा राइड की बुकिंग कर सकते है।

images 2024 12 03T115341.600

उबर के मुताबिक, ये इंडिया में ही नहीं पूरे एशिया में ऐसी पहली सर्विस शुरू की गई है, जो ग्राहकों को पर्यटन के लिए और आकर्षित करेगा।

images 2024 12 03T115347.621

कंपनी ने अभी अपने प्लेटफॉर्म पर लिमिटेड ‘शिकारा’ को ऑनबोर्ड किया है, धीरे-धीरे इसमें और शिकारा राइडर्स भी शामिल हो जाएंगे।

images 2024 12 03T115359.868

आप सब को उबर ऐप पर शिकारा बोट का एक आइकन शो होगा जहां पर आप सरकार द्वारा तय रेट्स पर शिकारा राइड को बुक कर पाएंगे।

shikara ride jk

आप सुबह 10 से शाम 5 बजे के लिए एक बार में एक घंटे के लिए शिकारा राइड बुक कर सकेंगे। ये शिकारा डल लेक पर शिकारा घाट नंबर-16 पर मिलेगी।

images 2024 12 03T115421.179

एक बार में 4 यात्री इसमें सफर कर सकते हैं, वहीं उबर शिकारा राइड को 15 दिन से लेकर 12 घंटे पहले तक बुक किया जा सकता है।

lake dal shikava boat

उबर यूरोप के कुछ देश में इस तरह की सर्विस देती है, इसमें इटली के वेनिस शहर में चलने वाली परंपरागत बोट राइड भी शामिल है।

alleppey shikara in backwatersimages 2024 12 03T115106 456

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।