These People Get Exemption, Do Not Have To Pay Toll Tax - Toll Tax Exemption In India इन लोगों को मिलती है छूट, नहीं देना पड़ता है टोल टैक्स -
Girl in a jacket

इन लोगों को मिलती है छूट, नहीं देना पड़ता है टोल टैक्स

Toll Tax Exemption in India

(Toll Tax Exemption in India) सड़क पर यात्रा करते समय हमें कई बार टोल प्लाजा मिलते हैं, जहां हमें गाड़ियों से टोल टैक्स देना पड़ता है। लेकिन कुछ विशेष व्यक्तियों और स्थानों के लिए ये नियम लागू नहीं होते हैं। हल ही में सरकार ने टोल टैक्स वसूल करने के fast tag सिस्टम को भी हटना की सोच रही है और नया सिस्टम जिसमे GPS से टोल टैक्स वसूला जयेगा, इस पर विचार किया जा रहा है। (Toll Tax Exemption in India)  टोल प्लाजा पर किसी भी मैकेनिकल वाहन से टोल वसूल नहीं किया जाता है। साथ ही साथ देश के प्रमुख पदों पर आसीन व्यक्तियों से भी टोल टैक्‍स नहीं लिया जाता। यह नियम राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के नियम 11 के अंतर्गत अता है।

Toll Tax in India

यहां कुछ ऐसे व्यक्तियों की सूची है, जिन्हें टोल टैक्स देना नहीं पड़ता (Toll Tax Exemption in India) :

  • राष्ट्रपति
  • उपराष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • किसी राज्य का राज्यपाल
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • लोकसभा के अध्यक्ष
  • केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
  • किसी राज्य का मुख्यमंत्री
  • उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
  • केंद्रीय राज्य मंत्री
  • केंद्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल

Toll Tax

  • पूर्ण जनरल या समकक्ष रैंक का पद धारण करने वाला स्टाफ प्रमुख
  • किसी राज्य की विधान परिषद का अध्यक्ष
  • किसी राज्य की विधान सभा का अध्यक्ष
  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  • उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
  • संसद सदस्य
  • सेना कमांडर, उप-सेना प्रमुख और अन्य सेवाओं में समकक्ष
  • संबंधित राज्य के भीतर राज्य सरकार का मुख्य सचिव
  • भारत सरकार के सचिव
  • सचिव, राज्य परिषद
  • सचिव, लोक सभा
  • राजकीय दौरे पर विदेशी गणमान्य व्यक्ति
  • किसी राज्य की विधान सभा या विधान परिषद के सदस्य अगर वह संबंधित राज्य द्वारा जारी अपना पहचान पत्र दिखते हैं
  • परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता, अगर पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रमाणित अपना फोटो पहचान पत्र दिखता है

(Toll Tax Exemption in India) इस प्रमुख नियम के अलावा, आपको अगर और किसी निर्दिष्ट स्थिति में टोल टैक्स मुक्ति चाहिए तो आपको इसके लिए आवेदन करना होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।