दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए App-आधारित Cab पर लगाई जा सकती है अस्थायी रोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए App-आधारित Cab पर लगाई जा सकती है अस्थायी रोक

राजधानी दिल्ली के बढ़ते प्रदुषण से हर कोई परेशान है। इस बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए हो सकता है की दिल्ली में एप से बुक किये जाने वाले टैक्सियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगया जा सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा की हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश भी दिया था की ,दिल्ली के बाहर पंजीकृत टैक्सियों को दिल्ली में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। जैसे की दिल्ली की हवा काफी जहरीली हो चुकी है ,वजह बगल के राज्यों के परली जलाने और साथ ही साथ दिल्ली में चल रही गाड़ियों के कारन है , ऐसे में हो सकता है की Ola, Uber जैसे गाड़ियों पर प्रतिबंध लग सकता है।
Screenshot 6 16
वैसे तो हाल ही में सरकार ने दिल्ली में odd even की शुरुवात की है। पर आपको बता दे अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है की एप-आधारित टैक्सियों को भी यहां एंट्री करने से प्रतिबंधित किया जाएगा या नहीं और अगर प्रतिबन्ध लगता भी है तो , यह इसी वीकेंड से लागू होगा या ऑड-ईवन नियम की शुरुआत के बाद। इस प्रतिबंध से दिल्ली में चलने वाले कुल टैक्सियों की संख्या में कमी आएगी, जिससे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इस प्रतिबंध से यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।
ola
एप-आधारित टैक्सियाँ दिल्ली में परिवहन का एक लोकप्रिय साधन हैं। इन टैक्सियों को बुक करना आसान होता है और ये आमतौर पर अन्य टैक्सियों की तुलना में सस्ती होती हैं। दिल्ली सरकार का मानना ​​है कि अन्य राज्यों में पंजीकृत एप-आधारित टैक्सियाँ अक्सर पुरानी और प्रदूषणकारी होती हैं। इन टैक्सियों के दिल्ली में प्रवेश करने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को अन्य राज्यों में पंजीकृत टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट का मानना ​​है कि इससे दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी दिल्ली सरकार ने कहा है कि वह प्रतिबंध के प्रभाव का आकलन करने के बाद इसे हटाने पर विचार करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।