OLA ने लॉन्च की Roadster EV बाइक, 500KM की देगी रेंज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

OLA ने लॉन्च की Roadster EV बाइक, 500KM की देगी रेंज

मार्च 2025 से शुरू होगी ROADSTER EV बाइक की डिलिवरी

OLA ने EV स्कूटर लॉन्च करने के बाद अब पहली EV बाइक भारतीय बाजार में उतार दी है। OLA ने Roadster बाइक को 74,999 के एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। Roadster X में तीन बैटरी के विकल्प दिए गए है। वहीं Roadster X प्लस में दो बैटरी वेरिएंट दिए गए है। कंपनी का दावा है कि Roadster का शुरूआती वेरिएंट 140 KM की रेंज देता है। Roadster EV बाइक की डिलिवरी मार्च 2025 में शुरू हो जाएगी।

roadster right side view 8

Roadster X बाइक की कीमत और बैटरी

OLA ने Roadster बाइक में अलग अलग वेरिएंट और बैटरी विकल्प दिए है। Roadster X में 2.5KWH का पहले वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 74,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 140KM की रेंज देगा। दूसरा बैटरी विकल्प 3.5KWH का दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 84,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 196KM की रेंज देने में सक्षम है। वहीं तीसरा बैटरी विकल्प 4.5KWH दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 95,999 रुपये है। इस बैटरी विकल्प पर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 252KM की रेंज देगा।

ROADSTER X प्लस की कीमत और बैटरी

Roadster X प्लस बाइक में बड़ी बैटरी के दो विकल्प दिए गए है। पहले विकल्प में 4.5KWH की बैटरी दी गई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,04,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह 252 KM की रेंज देगी। वहीं दूसरे विकल्प में 9.1 KWH की बैटरी दी गई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,54,999 रुपये है। यह वेरिएंट सबसे ज्यादा 500KM की रेंज देने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।