मार्च 2025 में लॉन्च होगी Maruti E-Vitara, मिलेंगे 10 आकर्षक कलर विकल्प - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मार्च 2025 में लॉन्च होगी Maruti E-Vitara, मिलेंगे 10 आकर्षक कलर विकल्प

Maruti E-Vitara: 500km की रेंज और 10 कलर ऑप्शन

कार निर्माता कंपनी Maruti ने कुछ दिनों पहले ही auto expo 2025 में पहली E-Vitara कार से पर्दा उठा दिया था। Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार को मार्च 2025 में लॉन्च किया जाएगा। E-Vitara के लॉन्च होने से पहले ही कई जानकारियों को खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार E-Vitara को 10 आकर्षक कलर के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

Ghp0XDAW4AAXuZ

E-Vitara के आकर्षक कलर

E-Vitara कार में 10 आकर्षक कलर विकल्प शामिल होंगे जा कार के लुक को ज्यादा शानदार बनाने में मदद करेंगे। 10 कलर में 4 डुअल-टोन और छह मोनोटोन कलर के विकल्प होंगे। बता दें कि 6 मोनोटोन कलर में NEXA नीला रंग, सिल्वर, सफेद, ग्रे, RED और BLACK कलर  मिलेंगे।

E-Vitara की बैटरी और परफॉर्मेंस

विटारा EV को दो बैटरी के विकल्प 49kwh और 61kwh के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि विटारा EV सिंगल चार्ज में 500km की रेंज देगी। विटारा EV में AUTO HOLD, TRAIL MODE, फॉग लाईट, LED DRL हेडरेस्ट एडजस्टेबल, वायरलस फोन चार्जर, वेंटिलेटिड फ्रंट SEATS,  तीन ड्राईव मोड और सेफ्टी के लिए 360 ड्रिग्री कैमरा, ADAS, पार्किंग सेंसर, 7 एयर बैग भी दिए गए है। गाड़ी में 19 इंच के ALLOY WHEEL और 2700mm का व्हील बेस दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।