Mahindra XUV 3XO EV जल्द होगा लॉन्च, नए फीचर्स के सतह पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mahindra XUV 3XO EV जल्द होगा लॉन्च, नए फीचर्स के सतह पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं

महिंद्रा XUV 3XO EV: पैनोरमिक सनरूफ और नए फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Mahindra XUV 3XO EV: मार्केट में फिर Mahindra अपना धमाल मचाने के लिए नए फीचर्स के साथ XUV 3XO EV लांच करने वाला है। ऐसा प्रतीत होता है कि इंटीरियर ICE मॉडल के समान ही होगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि EV वेरिएंट के इंटीरियर में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल जोन ऑटो AC और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे हार्डवेयर शामिल किए जा सकते हैं।

Specifications

ऐसा लग रहा है कि Mahindra & Mahindra अपने नए EV, Mahindra XUV 3XO को टेस्ट कर रही है। यूं तो सड़क पर देखा गया मॉडल लगभग पूरी तरह से कैमोफ्लाज था, लेकिन यह समझ आ रहा है कि EV वर्जन का डिजाइन इसके ICE मॉडल के समान हो सकता है। हालांकि, ऐसा माना जा सकता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल में कुछ एलिमेंट्स कंपनी के अन्य EV मॉडल के समान हो सकते हैं, जिससे यह अपने ICE वेरिएंट से अलग दिखाई दे। उदाहरण के लिए ब्लैंक्ड-ग्रिल और कॉपर कलर बैजिंग आदि। कुछ तस्वीरों में कॉपर कलर की रूफ भी देखी गई।

3dj1EZRbSNNj9YkM1G3i

Mahindra XUV 3XO EV की इंटीरियर फीचर्स

3XO के इलेक्टिक वर्जन के इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें XUV400 EV जैसी सुविधाएं देखने के लिए मिल सकती हैं। इलेक्ट्रिक 3XO में एड्रेनोएक्स कनेक्टिविटी सूट, छह एयरबैग, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, 10.25-इंच पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हो सकते हैं।

बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर

इतना ही नहीं, उम्मीद की जा सकती है कि Mahindra XUV 3XO EV में Mahindra XUV 3XO ICE वेरिएंट के समान बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर होगी। शॉट्स में फ्रंट फेंडर, अलॉय व्हील और चार्जिंग पोर्ट का डिजाइन काफी हद तक ICE वेरिएंट से मिलता जुलता लगता है। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी लाइट भी दिख रही थी। हालांकि, बाकी डिजाइन कंपोनेंट ICE के समान ही प्रतीत होते हैं।

Mahindra XUV 3SO EV की कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra XUV 3SO EV के अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। XUV 3XO EV की कीमत मॉडल के आधार पर 15 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।