Mahindra New Electric Car : इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च होगी महिंद्रा की ये नई Electric Car
Girl in a jacket

Mahindra New Electric Car : इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च होगी महिंद्रा की ये नई Electric Car

Mahindra New Electric Car

Mahindra New Electric Car : महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार हो रही है। बहुत जल्द ये कार भारतीय बाजार में  लॉन्च होने वाली हैं। ये कार XUV700 का इलेक्ट्रिफाइड मॉडल हो सकती है। महिंद्रा XUV.e8 इस साल ही मार्केट में आ सकती है। यह कार लग्जरी कार (Mahindra New Electric Car) की तर्ज पर होगा नया डैशबोर्ड हो सकता है।
Highlights

  • जल्द लॉन्च होगी महिंद्रा की ये नई Electric Car
  • भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार
  • XUV700 का इलेक्ट्रिफाइड मॉडल हो सकता 

Mahindra ने फाइल किया अधिकार

Mahindra New Electric Car
Mahindra New Electric Car

महिंद्रा ने अपनी नई ईवी XUV.e8 के डिजाइन के लिए पेटेंट भी फाइल किया है। बता दें कि महिंद्रा (Mahindra New Electric Car) ने एक्सटीरियर डिजाइन के लिए पेटेंट कराया है। साथ ही कार के कुछ इंटीरियर एलीमेंट्स के लिए भी कंपनी ने पेटेंट फाइल किया है। इस डिजाइन पेटेंट के एलीमेंट्स इसके कॉन्सेप्ट व्हीकल की तरह ही हैं, जिसे महिंद्रा ने कुछ साल पहले दिखाया था।

कैसी दिखेगी नई EV का डिजाइन?

Mahindra New Electric Car
Mahindra New Electric Car

मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार को दमदार लुक के साथ ला सकती है। इस कार (Mahindra New Electric Car) के फ्रंट में इनवर्टेड L-शेप के एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के नए सेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार में एलईडी लाइटबार भी लगा मिल सकता है। इसके अलावा नई ईवी में नया बंपर भी लगा मिल सकता है। वहीं इस कार के फ्रंट में कोई ग्रिल लगी नहीं मिलेगी, क्योंकि इस कार में इंटरनल कंबशन इंजन नहीं लगा है।

एरो व्हील कैप्स का किया गया इस्तेमाल

Mahindra New Electric Car
Mahindra New Electric Car

महिंद्रा (Mahindra New Electric Car) ने एयर फ्लो की एफिशियंसी को बढ़ाने के लिए कार में एरो व्हील कैप्स का इस्तेमाल किया है। महिंद्रा ने फ्लश-सिटिंग डोर हैंडल्स को अपनी कार में कायम रखा है। इसके रियर बंपर को भी अलग लुक दिया जा रहा है। महिंद्रा अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400 की तरह ही XUV.e8 में कॉपर एलीमेंट्स को जोड़ सकती है।

लग्जरी कार का मुकाबला करेगा डैशबोर्ड

Mahindra New Electric Car
Mahindra New Electric Car

महिंद्रा ने नई ईवी (Mahindra New Electric Car) के नए डैशबोर्ड लेआउट के लिए भी पेटेंट कराया है। इस कार में थ्री-स्क्रीन लेआउट मिसने वाला है, जो कि ज्यादातर लग्जरी कारों में देखने को मिलता है। इसकी एक स्क्रीन पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक पर इंफोटेनमेंट सिस्टम और तीसरी स्क्रीन पैसेंजर के लिए रखी गई है, जिस पर वो अपनी मर्जी के मुताबिक चीजें ऑपरेट कर सकता है।

मार्केट में मौजूद हैं दो वेरिएंट

Mahindra New Electric Car
Mahindra New Electric Car

महिंद्रा XUV400 एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है। इसके दो वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं- XUV400 EC Pro और XUV400 EL Pro. महिंद्रा का XUV400 EC Pro वेरिएंट सिंगल चार्जिंग में 375 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं XUV400 EL Pro का 34.5 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट 375 किलोमीटर की रेंज देता है और 39.4 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट 456 किलोमीटर की रेंज देता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।