Instagram चलाने का मजा करना है दोगुना तो इन अनोखे Tricks को जान लें- Instagram Tips And Tricks
Girl in a jacket

Instagram चलाने का मजा करना है दोगुना तो इन अनोखे Tricks को जान लें

Instagram Tips and Tricks: आज के समय में Instagram इंटरनेट की दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बहुत से खास फीचर्स लाता रहता है। आज हम आपको ऐसी टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर आपका इंस्टाग्राम चलाने का मजा दोगुना हो जाएगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

पोस्ट या रील को करें शेड्यूल

instagram tips 1

ये फीचर बहुत काम का है क्योंकि इसकी मदद से आप सही समय पर अपनी रील्स या पोस्ट को शेड्यूल करके फॉलोवर्स बढ़ा सकते हैं। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को पोस्ट, रील और स्टोरीज को शेड्यूल करने की अनुमति देता है। यह सुविधा फिलहाल बिजनेस यूजर्स तक ही सीमित है, जो उन्हें किसी पोस्ट को आगे 75 दिन तक शेड्यूल करने की अनुमति देती है। किसी पोस्ट को शेड्यूल करने के लिए नई पोस्ट बनाते समय एडवांस सेटिंग्स पर क्लिक करें और शेड्यूल पोस्ट ऑपशन को चुनें। इसके बाद आप इसमें उस समय और दिनांक जोड़ें जिस समय आप पोस्ट को लाइव करना चाहते हैं।

फोटो से बनाएं स्टिकर

instagram tips 2

  • इंस्टाग्राम पर स्टिकर बनाने के लिए आपको पोस्ट पर जाना होगा।
  • इसके बाद इमेज के ऊपरी दाएं कोने पर हेम बर्गर मेनू पर क्लिक करें, और क्रिएट कटआउट स्टिकर को चुनें।
  • फिर इसे सुरक्षित करें। अब आप इसे डीएम पर शेयर कर सकते हैं।

प्रोफाइल म्यूट फीचर

instagram tips 4

  • अगर आप किसी प्रोफाइल से आ रहे मैसेज या नोटिफिकेशन से परेशान हो गए हैं, तो इंस्टाग्राम के पास इसका भी समाधान है। आप इस प्रोफाइल को म्यूट कर सकते हैं।
  • आपको बता दें कि किसी प्रोफाइल को म्यूट करने से इंस्टाग्राम उन्हें यह नहीं बताएगा कि आपने उन्हें म्यूट कर दिया है और आपको उस यूजर से पोस्ट, स्टोरीज नोट्स नहीं मिलेंगे।
  • इंस्टाग्राम पर किसी यूजर को म्यूट करने के लिए उनकी प्रोफाइल पर जाएं। अब फॉलो टैब पर क्लिक करें और म्यूट विकल्प चुनें। यह विकल्प यूजर को एक ही समय में केवल पोस्ट, स्टोरीज, नोट्स या तीनों को म्यूट करने देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।