Human Washing Machine: आ गई इंसानों को धोने वाली मशीन, कपड़ों की तरह इंसान भी होंगे चकाचक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Human Washing Machine: आ गई इंसानों को धोने वाली मशीन, कपड़ों की तरह इंसान भी होंगे चकाचक

जापान ने एआई लैस अनोखी Human Washing Machine बनाई है, जो अब इंसानों को भी धुल सकती है

human washing machine 7

जापान ने एआई से लैस एक अनोखी वॉशिंग मशीन बनाई है, जो अब इंसानों को भी धुल सकती है

human washing machine 6

यह मशीन 15 मिनट में त्वचा की गंदगी को साफ करने के लिए गर्म पानी और माइक्रो बबल्स का इस्तेमाल करती है

human washing machine 5

मशीन की डिज़ाइन एक कैप्सूल जैसी है, जो इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को किसी लड़ाकू विमान के कॉकपिट जैसा अनुभव देती है

human washing machine

वॉशिंग मशीन के अंदर कदम रखते ही इंसान को सेमी-इमर्सिव बाथ करने का मौका मिलता है, जिसमें पूरी तरह से डूबे बिना पानी का अनुभव होता है

human washing machine 6

वॉशिंग पॉड में गर्म पानी आधा भरा जाता है, फिर हाई स्पीड वाले जेट और बुलबुले से त्वचा की सफाई शुरू होती है

human washing machine 5

यह मशीन केवल शारीरिक सफाई नहीं करती, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने का दावा करती है, जिससे इसे इस्तेमाल करने वाले को ताजगी का अहसास होता है

human washing machine

मशीन को फुली ऑटोमेटिक डिजाइन किया गया है, जिसे नाम दिया गया है “Mirai Ningen Sentakuki”, जिसका मतलब है “फ्यूचर ह्यूमन वॉशिंग मशीन”

human washing machine 1

यह मशीन केवल 15 मिनट में इंसान की पूरी सफाई करती है, जिससे समय की बचत होती है

human washing machine 3

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जापान की यह अनोखी तकनीक कैसे आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती है और उन्हें कितना फायदा पहुंचाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।