HONOR X9b: गिरने पर भी नहीं टूटेगा ये शानदार फोन, लॉन्च डेट आई सामने- HONOR X9b Launch Date
Girl in a jacket

HONOR X9b: गिरने पर भी नहीं टूटेगा ये शानदार फोन, लॉन्च डेट आई सामने

HONOR X9b Launch Date: स्मार्टफोन कम्पनी ऑनर भारतीय ग्राहकों के लिए HONOR X9b लॉन्च करने जा रही है। इस नए फोन की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। कंपनी ने आधिकारिक जानकारी दी गई है कि HONOR X9b स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो रहा है। फोन के कई स्पेशल फीचर्स से भी पर्दा उठा है। आइए इस बारे में जानते हैं।

इस तारीख को लॉन्च होगा HONOR X9b

HONOR X9b review 1

HONOR X9b स्मार्टफोन 15 फरवरी को लॉन्च किया जा रहा है। ऑनर का यह फोन यूजर्स के लिए खास होने वाला है क्योंकि यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ एक्स्ट्रा ड्यूरेबिलिटी के साथ लाया जा रहा है। कंपनी इस फोन को Airbag टेक्नोलॉजी के साथ ला रही है।ऑनर का नया फोन HONOR X9b भारत का पहला ऐसा फोन होगा जो अल्ट्रा बाउंस डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।

गिरने पर भी नहीं टूटेगा HONOR X9b

2392763

खास तरह की टेक्नोलॉजी फोन को गिरने पर बचाने का काम करेगी। यानी यूजर को एक्सिडेंटल ड्रॉप को लेकर अब बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। HTech के सीईओ माधव सेठ ने HONOR X9b को लेकर लेटेस्ट जानकारी दी है। माधव सेठ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट के साथ HONOR X9b को भारत में फरवरी में लॉन्च करने की जानकारी दी है।

HONOR X9b के फीचर्स

Vivo X100 Pro launch date in india 5

  • HONOR X9b फोन को कंपनी Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ ला सकती है।
  • HONOR X9b फोन 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है।
  • HONOR X9b फोन 12GB RAM के साथ लाया जा सकता है।
  • HONOR X9b फोन 108MP रियर कैमरा के साथ एंट्री ले सकता है।
  • HONOR X9b फोन 5800mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।