कल से शुरू होगा AUTO EXPO 2025, शोकेस होंगी कई शानदार गाड़ियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कल से शुरू होगा AUTO EXPO 2025, शोकेस होंगी कई शानदार गाड़ियां

17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा AUTO EXPO 2025, कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा

AUTO EXPO 2025 का आगाज कल से शुरु हो जाएगा। AUTO EXPO 2025 का आयोजन 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम होगा। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश से लगभग 35 कंपनियां हिस्सा लेंगी। AUTO EXPO 2025 में BMW, BYD, VINFAST, MERCEDES, TATA, KIA समेत कई बड़ी कंपनियां शानदार गाड़ियों को शोकेस करेंगी। साथ ही AUTO EXPO 2025 में International tyre शो, Battery शो भी आयोजित किए जाएंगे।

auto expo 2025 2024 12 e2ea2534a2df01947a05d911fea3e6a4 3x2 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

17 जनवरी 2025 को AUTO EXPO 2025 का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे। बता दें कि इससे पहले नोएडा में AUTO EXPO का आयोजन किया गया था अब दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में AUTO EXPO 2025 का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी से शुरु होने वाले AUTO EXPO 2025 में दो दिन सिर्फ मिडिया और बिजनेस वालों को ही एंट्री दी जाएगी। 2 दिन बाद, 19 जनवरी 2025 से आम जनता को भी एंट्री मिल जाएगी। आम जनता के लिए AUTO EXPO 2025 में एंट्री निशुल्क है।

कई नई गाड़ियां होंगी शोकेस

AUTO EXPO 2025 में कई नई गाड़ियां शोकेस होंगी जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। AUTO EXPO 2025 में TATA HARRIER EV और SEIRA को शोकेस करेगा। SUZUKI कंपनी VITARA EV को शोकेस करेगा। वहीं वियतनाम की कंपनी VINFAST पहली बार भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियां पेश करने के लिए AUTO EXPO 2025 में कई शानदार गाड़ियां शोकेस करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।