भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में तीन स्थानों- नई दिल्ली में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया गया था।
एक्सपो में 9,83,522 लोगों ने एंट्री ली जिससे यह रिकॉर्ड बन गया।
2024 Auto expo में तीन दिनों में 1,50,000 से अधिक लोग पहुंचे थे।
2025 के Auto expo ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहन और भविष्य की गतिशीलता को प्रदर्शित किया।
Auto expo ने भारत की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित किया।
Auto expo 2025 में 90 नए वाहनों को लॉन्च किया गया।
यह इलेक्ट्रिक, फ्लेक्स-फ्यूल और वैकल्पिक पावरट्रेन तकनीकों पर केंद्रित थे।
ऑटो कंपोनेंट्स शो में 97 नए उत्पाद पेश किए गए, जो ऑटोमोटिव आपूर्ति श्रृंखला की तत्परता को दर्शाते हैं।
भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो में 24 उत्पाद लॉन्च किए गए, जिनमें से कई बीएस (सीईवी) स्टेज 5-रेडी, हाइड्रोजन-पावर्ड या इलेक्ट्रिक उपकरण थे।