भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने डेब्यू मुकाबले में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही इस वक्त भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में हैं। टेस्ट का पहला दिन जहां भारतीय स्पिनर आर. अश्विन के नाम रहा तो वहीं दूसरा दिन यशस्वी जायसवाल के नाम रहा। दोनों ने रिकॉर्ड की लंबी लिस्ट अपने नाम किया हैं। हालांकि आज आपको हम बताएंगे यशस्वी जायसवाल के बारे में, जो कि कल अपने पहले मुकाबले में ही शतक लगाकर भारतीय क्रिकेट फैंस के चहेते बन गए हैं।
दरअसल कल पहले टेस्ट का दूसरा दिन था और इस दिन को भी भारत ने जीत लिया, जिसका पूरा श्रेय भारत के दोनों ओपनर्स को जाता है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने 221 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यशस्वी जायसवाल 350 गेंदों पर 143 रन बनाकर नाबाद है और उनका साथ दे रहे हैं भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली जो कि 96 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रोहित- यशस्वी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 454 गेंदों पर 229 रन की साझेदारी निभाई। पहले विकेट के लिए इतने गेंद खेलने के मामले में दोनों ने मुरली विजय और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2015 में 407 गेंदों का सामना किया था। वहीं इस मामले में पहले स्थान पर रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल का नाम है। दोनों ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 492 गेंदें खेली थी।
वहीं यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए हैं। 1933 में 118 रन की पारी खेलकर लाला अमरनाथ डेब्यू में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। वहीं यशस्वी भारत के तीसरे ओपनर भी बने हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू में शतक लगाया हैं। इससे पहले शिखर धवन 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2018 में पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में किया था। इसके अलावा वो विदेशी धरती पर डेब्यू में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा वो वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने ङी 2013 में कोलकाता में 117 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरा नाम पृथ्वी शॉ का है। यशस्वी जायसवाल 21 साल 196 दिन की उम्र में कल अपना डेब्यू शतक लगाया। वो देश के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में डेब्यू शतक लगाया हैं। सबसे कम उम्र में डेब्यू शतक लगाने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ हैं, जिन्होंने 2018 में सिर्फ 18 साल 329 दिन की उम्र में डेब्यू शतक लगाया था। वहीं दूसरे खिलाड़ी अब्बास अली बेग हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1959 में 20 साल 126 दिन की उम्र में अपना डेब्यू शतक लगाया था। वहीं तीसरे खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानपुर में 1969 में 20 साल 276 दिन की उम्र में डेब्यू शतक लगाया था।
वहीं दोनों ओपनर्स की बात करें तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया। जो कि छठी बार है भारतीय टीम के लिए, जब दोनों ओपनर ने शतक लगाया हो। पहली बार यह कारनामा 1936 में विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली ने मिलकर किया था। वहीं अंतिम बार 2015 में ऐसा हुआ था जब मुरली विजय और शिखर धवन दोनों ने ओपनिंग करते हुए शतक लगाया था। तो यशस्वी ने अपने डेब्यू में ही शतक लगाकर हाहाकर मचा दिया है और भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया हैं। वहीं मुकाबले की बात करें तो इस वक्त भारत एक मजबूत स्थिति में हैं। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद टीम सिर्फ 150 पर सिमट गई थी। फिर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत जबरदस्त तरीके से हुए, जिसमें दोनों ओपनर्स ने रिकॉर्डतोड़ 229 रन की साझेदारी निभाई और भारत के पहले टेस्ट ओरनर बन गए, जिन्होंने लीड लेते तक भारत का एक भी विकेट नहीं जाने दिया और क्रीज पर टिके रहे। वहीं भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 312 रन पर 2 विकेट हैं। वहीं यशस्वी अपनी दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।