WPL Final:MI-DC को सपोर्ट करने पहुंचे Sachin,Rohit, Surya,Ishan. Yusuf भी दिखे दिल्ली की जर्सी में   - Punjab Kesari
Girl in a jacket

WPL Final:MI-DC को सपोर्ट करने पहुंचे Sachin,Rohit, Surya,Ishan. Yusuf भी दिखे दिल्ली की जर्सी में  

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का फाइनल काफी रोमांचक रहा। इस रोमांचक मुकाबले का लुफ्त उठाने

विमेंस प्रिमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने परचम लहराया और इनॉग्रल सीजन की चैंपियन बनी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी फाइनल में इस टीम को अच्छी फाइट दी। वहीं डब्लू पी एल का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया, जहां दोनों फाइनलिस्ट को सपोर्ट करने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। 
1679898530 1
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का फाइनल काफी रोमांचक रहा। इस रोमांचक मुकाबले का लुफ्त उठाने भारतीय मेंस टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन स्टैंड में मौजूद थे। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ फाइनल मुकाबले का आनंद ले रहे थे। वहीं यूसुफ पठान भी दिल्ली कैपिटल्स को चियर-अप करते दिखे। नीता अंबानी और आकाश अंबानी भी अपनी टीम मुंबई को सपोर्ट करने टूर्नामेंट के लगभग सारे मुकाबले में पहुंची थी।
1679898538 2
वहीं फाइनल मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाई, जिसे मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट रहते चेज कर लिया। वहीं मुंबई इंडियंस पहली बार में ही चैंपियन बन चुकी हैं। 26 दिन के इस सफर खत्म होने के बाद अब 31 तारीख से आईपीएल का सीजन शुरू होने वाला हैं। आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमों में से एक हैं। इस टीम ने पांच बार चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा है, जो कि कल स्टैंड्स में अपनी विमेंस टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे।
1679898546 3
वहीं पहली बार खेले गए विमेंस प्रिमियर लीग की बात करें तो इसमें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग को ऑरेंज कैप मिला, जिन्होंने सबसे ज्यादा 345 रन बनाई। इसके बाद पर्पल कैप हैली मैथ्यूज को मिला, जिन्होंने कुल 16 विकेट अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए चटकाई। स्ट्राइक रेट के हिसाब से शेफाली वर्मा सबसे आगे रही, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 185.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाई। सबसे ज्यादा छक्का आरसीबी की सोफी डिवाइन ने 13 छक्के लगाई, हालांकि इतने छक्के शेफाली वर्मा ने भी लगाई, मगर सबसे लंबा छक्का सोफी ने लगाया, जिस वजह से वो इस रेस में आगे निकल गई। वहीं मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी मुंबई की यास्तिका भाटिया रही। रनर-अप टीम को जहां 3 करोड़ मिले तो वहीं विजेता टीम मुंबई को 6 करोड़ रुपए मिले हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।