महिला हॉकी टीम ने कजाखस्तान को 21-0 से रौंदा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला हॉकी टीम ने कजाखस्तान को 21-0 से रौंदा

भारतीय महिला हॉकी टीम की 4 खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनाई जिससे टीम ने एशियाई खेलों में यहां कजाखस्तान

जकार्ता : भारतीय महिला हॉकी टीम की चार खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनाई जिससे टीम ने एशियाई खेलों में यहां कजाखस्तान की कमजोर टीम को 21-0 से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पूल बी के मैच में भारत ने 18 खिलाड़ियों को आजमाया जिसमें से 10 गोल करने में सफल रहीं। भारतीय टीम हालांकि 22-0 के एशियाई खेलों के रिकार्ड से एक गोल से चूक गई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 एशियाई खेलों में हांगकांग को 22-0 से हराया था।

हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0 से रौंदा

भारत की ओर से नवनीत कौर (11वें, 12वें, 16वें, 48वें, 48वें मिनट) ने पांच गोल दागे जबकि ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर (आठवें, 36वें, 44वें और 51वें मिनट) ने चार गोल किए। लालरेमसियामी (नौवें, 19वें और 29वें मिनट) और वंदना कटारिया (28वें, 37वें और 52वें मिनट) ने तीन-तीन गोल दागे। एशियाई खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम एफआईएच तालिका में नौवें जबकि कजाखस्तान 34वें स्थान पर है। भारत टूर्नामेंट की सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।