धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं? जाने इस सवाल पर क्या था कैप्टन कूल का रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं? जाने इस सवाल पर क्या था कैप्टन कूल का रिएक्शन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल का खिताब

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल का खिताब दिलाया है।  साल 2018 के बाद सीएसके पहली बार आईपीएल का खिताब जीती है ऐसे में  फैंस का खुश होना तो बनता है। वहीं दूसरी तरफ फैंस के मन में इस बात को लेकर डर था कि कहीं धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह ही अचानक आईपीएल से भी संन्यास लेने का ऐलान ना कर दें। 
1634370403 4
हालांकि, फैंस की जहां तक है ये चिंता खत्म हो गई है। इसके साथ ही  धोनी ने उन्हें एक खुशखबरी  दे दी. धोनी से जब मैच के बाद यह सवाल पूछा गया कि क्या वो अगले साल आईपीएल खेलेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने अभी भी खेलना छोड़ा नहीं।
1634370440 5
दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हर्षा भोगले ने धोनी से अगले साल आईपीएल खेलने को लेकर सवाल किया रहा। तब उन्होंने इसे चेन्नई सुपर किंग्स और बीसीसीआई के ऊपर छोड़ दिया और कहा बहुत कुछ बीसीसीआई पर निर्भर करेगा।  क्योंकि लीग में 2 नई टीमें आने वाली हैं और हमें यह फैसला करना होगा कि सीएसके के लिए क्या अच्छा होगा। मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी फ्रेंचाइजी को किसी तरह का नुकसान उठाना पड़े।
1634370551 7
धोनी रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले?
इस सवाल पर धोनी ने आगे कहा कि यह अहम नहीं है कि मैं सीएसके के लिए खेलूंगा या नहीं। जरूरी है कि हम खिलाड़ियों का मजबूत कोर ग्रुप बनाएं। ताकि फ्रेंचाइजी को नुकसान ना उठाना पड़े। हमें कोर ग्रुप बनाते वक्त यह देखना होगा कि अगले 10 साल तक कौन सा खिलाड़ी टीम के लिए खेल सकता है।हमें यही देखना है कि फ्रेंचाइजी के लिए बेस्ट क्या है।अपना जवाब खत्म करते हुए उन्होंने आखिर में ऐसी बात बोल दी, जिससे फैंस की खुशी बढ़ गई।
1634370509 2
वहीं धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा कि वैसे मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है। यह कहने के बाद धोनी हंसने लगे। अब माही के इस बयान के पीछे क्या छुपा है? यह तो सिर्फ वही बता सकते हैं। लेकिन फैंस को जरूर उन्होंने खुश होने का मौका दे दिया।
1634370476 6
इस साल हुई अच्छी वापसी 
धोनी ने अपनी इस बातचीत में कहा पिछले साल सीएसके प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, लेकिन इस बार हमने काफी अच्छी वापसी की, मुझे खुशी है कि हम चैम्पियन बनने में सफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने सीएसके के फैंस का आभार व्यक्त किया। धोनी ने कहा कि हम कहीं भी खेलने जाएं। जब हम दक्षिण अफ्रीका में भी खेलने आए थे। वहां भी बड़ी संख्य़ा में सीएसके के समर्थन मौजूद थे। एक खिलाड़ी के नाते अब यही चाहते हैं, मैं सीएसके के सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमें दुबई में भी ऐसा लगा जैसे चेन्नई में खेल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।