भारतीय टेनिस प्लेयर Sania Mirza ने देश को कई मेडल दिलाए हैं। आज कल सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नजर आ रही है। सानिया मिर्जा आए दिन अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
https://www.instagram.com/p/BmbFzDPlLMq/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद अब सानिया और शोएब माता-पिता बनने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो सानिया मिर्जा की डिलिवरी अक्टूबर में होगी। बता दें कि सानिया मिर्जा ने इन दिनों कई फोटोशूट कराए हैं। वह अपने बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
अब हमारा सही समय है माता-पिता बनने का: Sania Mirza
https://www.instagram.com/p/BkFeKf8FqiS/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
Sania Mirza ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी अपेक्षा उनके शौहर शोएब मलिक काफी लंबे से समय से पिता बनना चाहते थे लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर नहीं की थी। सानिया ने कहा कि वह शोएब का काफी सम्मान करती हैं और अब समय आ गया है कि हम दोनों पेरेंटशिप के लिए राजी हैं।
Sania Mirza ने कई फोटोशूट करवाएं हैं
बता दें कि सानिया और शोएब अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने जा रहे हैं। सानिया मिर्जा 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं और 2 महीने बाद सानिया अपने पहले बच्चे की मां बन जाएंगी। सानिया ने कुछ दिन पहले ही अपने इस लुक में फोटोशूट भी करवाया है। बता दें कि एक तस्वीर में सानिया मिर्जा ने प्याजी कलर का गाउन पहन रखा है।
वैसे सब जानते ही हैं कि कई मौकों में सानिया को तैयारा होना बहुत पसंद है। सानिया मिर्जा ने कई मौकों पर अपना जलवा बिखेरा है। प्रेग्नेंसी के दिनों में सानिया ने अपने आपकी बहुत अच्छे से तस्वीरें खिचवाईं हैं।
Sania Mirza ने अपनी प्रेग्नेंसी केहर मोमेंट को खुलकर जिया है। सानिया मिर्र्जा ने भले ही पाकिस्तान के क्रिकेटर से शादी की हो लेकिन यह दोनों ही अपने-अपने देश के लिए खेलते हैं।
पाकिस्तान में मेरा बहुत सम्मान होता है: Sania Mirza
https://www.instagram.com/p/Bl7rBlllrSW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
Sania Mirza ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मेरी शादी का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान को एकजुट करना नहीं था। उस समय काफी लोग यह सोचते थे कि हम दोनों ने भारत-पाक को एकजुट करने के लिए शादी की तो यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटना नहीं थी। हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ आजीवन रहने का फैसला किया और शादी कर ली।’ सानिया ने यह भी कहा कि उन्हें पाकिस्तान में भी भरपूर प्यार मिलता है। उन्होंने कहा, साल में एक बार वह अपने ससुराल वालों से मिलने पाकिस्तान जरूर जाती हैं।