धोनी का बाइक कलेक्शन देख, फटी रह जाएंगी आपकी आंखे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी का बाइक कलेक्शन देख, फटी रह जाएंगी आपकी आंखे

NULL

महेंद्र सिंह धोनी का बाइक्स के लिए प्रेम जगजाहिर है। पति के इस बाइक लव की एक छोटी सी झलक अब साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
B Id 370166 msdhoni hellcat
साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें एक बड़े से कांच के कमरे में धोनी की ढेरों बाइक्स खड़ी हुई हैं। बाइक्स को धोनी के खिलौने बताते हुए साक्षी ने लिखा, ‘यह लड़का (धोनी) अपने खिलौनों को सच में बहुत प्यार करता है।’
SAKSHI
इसकी एक और झलक तब देखने को मिली थी, जब विराट कोहली ने जिवा धौनी के साथ एक वीडियो शेयर किया था।धोनी के बाइक गैराज में महंगी से महंगी और पुरानी से पुरानी बाइक्स मिल जाएंगी।

My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence ?❤

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

उनके पास 60 लाख रुपये की हेलकैट, लगभग 70 लाख रुपये की कावासाकी निंजा एच2आर भी है। इसके अलावा धोनी के पास हार्ली डेविडसन, राजदूत 350 जैसी बाइकें भी हैं। धोनी की ये सभी बाइक्स उनके रांची वाले घर पर मौजूद हैं।

phpThumb generated thumbnail

जब भी धोनी मैच नहीं खेल रहे होते और घरपर होते हैं तो बाइक्स की राइड पर जरूर निकलते हैं। धोनी का बाइक्स से जो खास लगाव है उसे उनपर बनी फिल्म में भी दिखाया गया था।
dhonibikestory b i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।