वकार ने उठाये भारतीय टीम की खेल भावना पर सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भारत की विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद

लंदन : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भारत की विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की खेल भावना पर सवाल उठाये हैं। पाकिस्तान इस मैच में भारत का समर्थन कर रहा था क्योंकि इसमें जीत से सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती। 
भारत हालांकि रविवार को 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 306 रन ही बना पाया और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार ने ट्विटर पर अपनी खुन्नस निकाली। 
उन्होंने लिखा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो.. आप जीवन में क्या करते हो इससे पता चलता है कि तुम कौन हो.. मुझे इसकी चिंता नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं लेकिन एक बात पक्की है .. कुछ चैंपियन्स की खेल भावना की परीक्षा ली गयी और वे उसमें बुरी तरह असफल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।