कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में आगे आए विराट और अनुष्का, मुंबई पुलिस को दिए 5-5 लाख रुपये - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में आगे आए विराट और अनुष्का, मुंबई पुलिस को दिए 5-5 लाख रुपये

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब मुंबई पुलिस कल्याण के लिए आगे आए हैं और उन्होंने

कोरोना वायरस का कहर संपूर्ण देश में जारी है। वायरस की चपेट में आम जन के साथ-साथ अब पुलिस प्रशासन में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब मुंबई पुलिस कल्याण के लिए आगे आए हैं और उन्होंने अपनी पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ डोनेशन भी दिया है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस महामारी के बीच पुलिस कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपये का योगदान दिया है।
सिंह ने अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपये योगदान करने के लिए शुक्रिया। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस की मदद करेगा।’ बता दें, इससे पहले कोहली और अनुष्का ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया था, लेकिन इस राशि का खुलासा नहीं किया था।
बता दें, देशभर में कोरोना का कोहराम मचा हुआ है। देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,662 तक पहुंच गई है और 1,981 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 17,847 लोग इस वायरस से ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।