आईपीएल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार सीजन 16 में कई नई चीजें देखने को मिले रही है, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर का रूल और प्लेइंग-11 टॉस के बाद तय करना या फिर वाइड और नो बॉल क लिए भी डीआरएस का उपयोग करना, यह कुछ नया देखने को मिल रहा है। लेकिन इस सबसे हट कर जो दर्शकों के दिल में जगह बना रहे हैं, वो है भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे रवि किशन।
जी हाँ इस साल आईपीएल में जियो सिनेमा पर दर्शक 13 भाषाओँ में कमेंट्री का लुफ्त उठा रहे है। इस बार आईपीएल में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, पंजाबी, बंगाली, कन्नड़,मराठी, गुजराती के साथ भोजपुरी में भी कमेंट्री हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है भोजपुरी कमेंट्री। पहले मुकाबले में भोजपुरी फिल्म स्टार और सांसद रवि किशन ने भी इस भाषा में कमेंट्री की। मैच के दौरान उनकी भोजपुरी भाषा की कमेंट्री सुनकर लोगों को खूब मजा आया। मैच के दौरान दर्शकों को भोजपुरी की स्लैंग भाषा यानी, “ई का हो, मुंह फोड़बा का…? जैसे मजेदार कमेंट्स सुने को मिले। जिसके बाद लोगो ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंट्री की खूब तारीफ़ की।
पहले खुद रवि किशन ने ट्वीट करते हुए कहा ‘क्रिकेट जिसे भारतवर्ष में एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है, उसका आनन्द इस बार दुगुना होने वाला हैं काहे से हम आप लोगन के खातिर पुरा मैच के विवरण भोजपुरी में सुनाए आवत बाटी, बनल रहीं हमरे संगे और आनंद लेई भोजपुरी मिठास में बैट बाल के खेला के.’
वहीँ एक यूजर ने लिखा ‘गरदा उड़ गईल बा भोजपुरी कमेंट्री में..जिया हो बिहार के लाला। एक यूजर ने लिखा ‘आईपीएल फाइनल मई के अंत में निर्धारित है लेकिन हमारे पास पहले से ही एक विजेता यानी भोजपुरी कमेंट्री है।’ एक यूजर ने लिखा ‘I love IPL in Bhojpuri, हमारे देश के लिए अंबानी का सबसे बड़ा योगदान। जबकि एक यूजर ने लिखा ‘कमेंट्री के इतिहास में बवाल एक दम। भोजपुरिया समाज जिंदाबाद
एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा ‘भोजपुरी कमेंट्री… ई का हो, मुहवा फोड़वा का, ऐसे और भी कई मज़ेदार कमेंट देख ने को मिले और वाकई में लोग भोजपुरी कमेंट्री को काफी पसंद कर रहे है। आप हमे कमेंट कर के जरूर बताए कि आप को कैसी लगी भोजपुरी कमेंट्री।