केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने देश में दूसरे फिट इंडिया डायलॉग को किया संचालित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने देश में दूसरे फिट इंडिया डायलॉग को किया संचालित

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने फिट इंडिया डायलॉग के दूसरे संस्करण का संचालन किया, जिसमें उन्होंने फिटनेस

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने फिट इंडिया डायलॉग के दूसरे संस्करण का संचालन किया, जिसमें उन्होंने फिटनेस और स्पोटर्स आइकन्स से बात की। इस चर्चा का नेतृत्व दिग्गज धावक मिल्खा सिंह ने किया। उनके अलावा इस चर्चा में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के अलावा भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने भी हिस्सा लिया।
चर्चा के दौरान इन सभी ने अपना फिटनेस मंत्र बताया साथ ही भारत में हालिया समय में फिटनेस को लेकर लोगों का नजरिया किस तरह से बदला है इस पर भी बात की।
कुछ लोगों ने बताया कि किसी भी उम्र में किस तरह से फिट रहा जा सकता है वहीं कुछ लोगों ने अच्छी फिटनेस हासिल करने के लिए एक्सरसाइज भी बताई। पहले फिट इंडिया डायलॉग का संचालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में किया था, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन के अलावा कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।