ये पांच टीमें टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा लेंगी

मेजबान सिंगापुर, कुवैत, मलेशिया, नेपाल और कतर की टीमें 22 से 28 जुलाई तक यहां हो रहे 2019

मेजबान सिंगापुर, कुवैत, मलेशिया, नेपाल और कतर की टीमें 22 से 28 जुलाई तक यहां हो रहे 2019 विश्व कप टी-20 क्वालीफायर में हिस्सा ले रही हैं। 
इनमें से एक टीम को क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। टी-20 विश्व कप का आयोजन 2020 में आस्ट्रेलिया में होना है। यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन फारमेंट के आधार पर खेला जाएगा और हर टीम को एक दूसरे के साथ एक बार भिड़ना है। 
टॉप पर आने वाली टीम को संयुक्त अरब अमीरात में अक्टूबर-नवंबर  होने वाले क्वालीफायर में खेलना होगा और इसी के माध्यम से उसे टी-20 विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा। 
इस टूर्नामेंट के लिए सिंगापुर टीम की कप्तानी अमजग महबूब के हाथों में है जबकि नेपाल के कप्तान पारस खादका हैं। इसी तरह मलेशियाई टीम की कमान अहमद फैज मोहम्मद नूर के हाथों में है। कुवैत की कप्तानी मोहम्मद कासिफ शरीफ कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।