धोनी को इग्नोर करने का सवाल ही नहीं : चयनकर्ता

गुरुवार को चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 इंटरनैशनल सीरीज के लिए भारतीय

नई दिल्ली : गुरुवार को चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस इस टीम में शामिल नहीं था। इसके बाद क्रिकेट पंडितों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या धोनी को नजरअंदाज किया गया है और अब उन्हें विदाई देने का समय आ गया है। इन सब विवादों को विराम देते हुए एक राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा कि धोनी ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी20 के लिए टीम तैयार होने का वक्त दिया है। 
उन्होंने कहा कि धोनी ने वादा किया है कि वह अपने करियर पर तभी फैसला लेंगे जब टीम का भविष्य सफल हाथों में होगा और चयनकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त होंगे कि विकेटकीपिंग विभाग में उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। चयनकर्ता ने कहा कि वह यह देखकर हैरान हैं कि धोनी की टीम में जगह को लेकर कैसे रोज चर्चा होती रहती है। 
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इन सब अफवाहों को अब आराम दिया जाए क्योंकि एक टीम प्लेयर होने के नाते धोनी कभी सामने आकर इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी को इग्नोर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बल्कि धोनी ने हमें भविष्य के लिए टाइम दिया है ताकि हम अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।