धोनी के भविष्य पर फैसला करने का सही समय ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी के भविष्य पर फैसला करने का सही समय ?

NULL

नई दिल्ली : भारतीय खेल नायको को यह समझने की जरुरत होती है कि करियर के आखिरी दौर में वे उस युवा की तरह नहीं हो सकते जब उन्होंने पदार्पण किया था। भारत में ज्यादातर खेल नायक क्रिकेट की दुनिया से ही आते है सो क्रिकेटरों को तो इस बात का सही ख्याल रखना चाहिए कि उन्हें कब रिटायर हो जाना चाहिए।

1555520575 1 204

                                                                                               Source

इस समय धोनी और युवराज जैसे क्रिकेटरों को अपने सुनहरे अतीत को भुला कर वास्तविकताओं का सामना करना चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में धोनी की 114 गेंदों पर 54 रन की पारी ने भारत के सबसे सफल कप्तान और सबसे बड़े फिनिशर के करियर पर सवाल खड़े कर दिये है और भारतीय क्रिकेट को इतने सफल मुकाम पर ले जाने वाले थिंक टैंक को कड़ा फैसला लेने के मुहाने पर ला खड़ा किया है।

1555520576 2 56

                                                                                                Source

संकट के दिनों में हमेशा टीम के साथ नजर आने वाला भारतीय थिंक टैंक धोनी को लेकर इस समय गहरी चिंता में दिख रहा है। याद करे इससे पहले 2015 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में भी धोनी की 94 गेंदों पर 65 रनों की पारी के कारण भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय भी केवल शेन वार्न के अलावा किसी ने भी धोनी प्रदर्शन पर सवाल नहीं उठाया था। लेकिन करीब ढाई साल बाद यह सवाल एक बार फिर खड़ा हो गया है। धोनी अब वह फिनिशर नहीं रहे है जिसके लिये वह विख्यात हो गये थे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में वह मैच को अंत तक ले जाकर खत्म करने की कोशिश में थे।

1555520578 5 19

                                                                                             Source 

वह कामयाब नहीं हो सके और भारत को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अगर हम रविवार का मैच छोड़ भी दें तो क्या हाल-फिलहाल में धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से कोई प्रेरणादायी पारी खेली है? धोनी ने पिछले मुकाबले में भी अर्धशतक जमाया था और अपने आपको पुरानी वाइन जैसा बताया था। लेकिन क्या धोनी अब वैसा खेल दिखा पा रहे है जिसके चलते उन्हें पुरानी वाइन जैसा नशीला बनाता हो।

1555520580 6 16

                                                                                             Source

धोनी अब उस तरह की पारियां खेलने में सक्षम नहीं दिख रहे है और उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ रहे है टीम इंडिया में नंबर सात पर धोनी का विकल्प तलाशना इस समय सबसे बड़ी बात होगी लेकिन अगर धोनी पर कोई फैसला ही नहीं हो पाएगा तो उपलब्ध विकल्पों को आजमाने का समय विश्व कप से पहले मिल ही नहीं पाएगा। युवा रिषभ पंत इस समय अपने आप को साबित करने को लालायित है। लेकिन क्या धोनी, जो आजकल मिडल ऑर्डर ऐंकर की भूमिका के तौर पर नजर आने का प्रयास कर रहे हैं, ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसमें टीम के लिए वापसी की कोई राह खुलती नजर आए?

 

 

बढ़ती उम्र का असर दिख रहा धोनी पर
यह स्वाभाविक है कि उम्र के साथ आप उतने अच्छे फिनिशर न रह जाएं जितना कि आप पहले हुआ करते थे? बढ़ती उम्र के साथ उनके धोनी के हाथों की मूवमेंट उनकी आंखों के साथ प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। धोनी में अब वह करिश्मा शायद नहीं दिख रहा जो उनकों सबसे अलग और चालाक क्रिकेटर बनाता था। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैैच को फिनिश करने के दौरान स्ट्राइक बदलते हुए चौंकाने वाला बड़ा शॉट खेलने की क्षमता धोनी को सबका दुलारा बना देती थी। धोनी को अब समझना होगा कि उनकी अपनी सीमाएं है और उन्हें अब नंबर पांच पर एंकर की भूमिका को समझने में ध्यान लगाते देखा जा सकता है लेकिन क्या यह टीम की आवश्यकता है? क्या भारत को 2019 के विश्वकप से पहले अपने नंबर चार, पांच और छह के बल्लेबाजों को लेकर विचार करने की आवश्यकता नहीं है? भारत को अगर अपने आप को विश्वकप से पहले मजबूत बनाना है तो इन तीन स्थानों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी।

 

नरेश चौहान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।