T20 World Cup जीतने वाले खिलाड़ी को बनाया गया Indian team का नया चीफ सेलेक्टर

भारतीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद से यह पद कई महीनो तक

र्ल्ड कप 2023 में अब कुछ ही महीने रह गए हैं और उसे पहले भारतीय टीम को एक नया चीफ सिलेक्टर मिल गया हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को वरिष्ठ पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि अजित अगरकर एक समय पर भारतीय टीम के एक अहम खिलाड़ी थे और वो 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। 
1688536364 ajit agarkar 1579866513
भारतीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद से यह पद कई महीनो तक खाली था। जिसके लिए बीसीसीआई ने पिछले महीने आवेदन मांगे जिसमें भारत के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने भी आवेदन किया था और तभी से माना जा रहा था कि अजित अगरकर इस पद को संभाल सकते है और हुआ भी ऐसा ही 4 जुलाई को बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की। 
1688536211 ajit agarkar 1688487071896 1688487075448
बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा, ‘सुश्री सुलक्षणा नाइक, श्री अशोक मल्होत्रा और श्री जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने पुरुष चयन समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया और फिर तीनों सदस्यों ने अजीत अगरकर की सिफारिश की है और उनके नाम पर मुहर लगा दी है। समिति ने वरिष्ठता के आधार पर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर को चुना है।’
1688536221 77240129
बता दें कि अजित अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20ई में मैच खेले है। अजित अगरकर के नाम अभी भारत के लिए सबसे तेज़ वनडे हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है। अजित अगरकर ने साल 2000 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ में मात्र 21 गेंदों पर भारत के लिए सबसे तेज़ वनडे हाफ सेंचुरी लगाई थी। वहीँ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें सीनियर मुंबई टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोचिंग की जिम्मेदारियाँ भी निभाईं। अब भारतीय चीफ सेलक्टर के रूप में अजित अगरकर के ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारियां आने वाली हैं। सबसे पहले उन्हें एशिया कप के लिए टीम का चयन करना होगा और फिर सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन करना अब देखना  होगा अजित अपने कार्यकाल में कैसी टीम चुनते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।