Sri Lanka और New Zealand का पहला T20i मुकाबला सुपर ओवर तक पंहुचा, कीवी टीम को मिली हार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sri Lanka और New Zealand का पहला T20i मुकाबला सुपर ओवर तक पंहुचा, कीवी टीम को मिली हार

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर पाथुम निशंका

श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा। श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को सुपर ओवर में जाकर हराया, पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 8 विकेट पर 196 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके  बाद सुपर ओवर हुआ और न्यूज़ीलैंड ने 8 रन बनाए, जिसके बाद श्रीलंका ने 12 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम किया।
1680430005 ashalanak a
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर पाथुम निशंका बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कुसल मेंडिस ने 9  गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाए और चौथे ओवर में शिप्ले की गेंद पर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा भी 15  रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कुशल परेरा और अस्लांका ने मिलकर 68 गेंदों पर 103 रन जोड़े। जिसमें परेरा ने 45 गेंदों पर नाबाद 53  रन बनाए, जबकि अस्लांका ने 41 गेंदों पर 6 छक्के की मदद से 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। अंत में वानिन्दु हसारंगा ने 11 गेंदों पर 21  रन बनाकर स्कोर को 196 तक पहुंचाया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से नीशाम ने दो विकेट लिए।
1680430019 daryl mitchell
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की भी शुरुआत खराब रही और 7 गेंद के अंदर दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने 27 रन बनाए और डैरिल मिचेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। लाथम 8वें ओवर में प्रमोद की गेंद पर आउट हुए। मार्क चैपमैन ने 23 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।  जबकि डैरिल मिचेल ने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली। 
1680430031 rachin ravindra
नीशम ने भी 19 रन का योगदान दिया। लास्ट ओवर में न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और पहली गेंद पर रचिन रविंद्र 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अगली चार गेंद पर ईश सोढ़ी ने 6 रन जोड़े और आखिर बोल पर 7  रन चाहिए थे और सोढ़ी ने शनाका की गेंद को ग्राउंड के बाहर सिक्स के लिए मार दिया और मैच को टाई कर दिया।
1680430049 ashalanak
इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका की तरफ महेश दीक्षाना ने दो विकेट झटके और केवल 8 रन दिए। इसके बाद 9 रन चेस करते हुए अस्लांका ने एक छक्का और चौका लगाकर मैच को खत्म किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।