T20 WC: विदाई पर बोले रवि शास्त्री, कहा-टीम इंडिया ने जीतने की कोशिश नहीं की

टी-20 वर्ल्डकप में सोमवार को भारतीय टीम अपना आखिरी मैच खेल रही है। रवि शास्त्री का बतौर भारतीय

टी-20 वर्ल्डकप में सोमवार को भारतीय टीम अपना आखिरी मैच खेल रही है। रवि शास्त्री का बतौर भारतीय टीम के कोच भी ये आखिरी मैच ही है। ऐसे में रवि शास्त्री ने इस मैच से पहले अपने करियर पर बात की। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने दुनिया की बेस्ट टीम तैयार की है, जिसने हर टीम को उनके घर पर जाकर हराया है।
रवि शास्त्री ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘मैं मानसिक तौर पर थक चुका हूं, ऐसा मेरी उम्र में होना मुमकिन है। लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक तौर पर थक चुके हैं। खिलाड़ी 6 महीने से बबल में हैं और हम आईपीएल और वर्ल्ड कप के बीच बड़ा अंतर चाहते थे। जब बड़े मैच आते हैं तो थकान की वजह से आप वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाते जैसे तरोताजा होते वक्त होता है। ये कोई बहाना नहीं है। हम हार को स्वीकार करते हैं क्योंकि हम हारने से नहीं डरते। क्योंकि आप जीतने की कोशिश में मैच हारते हो। यहां हमने जीतने की कोशिश ही नहीं की क्योंकि जरूरी एक्स फैक्टर गायब था।’
रवि शास्त्री अपने कार्यकाल से संतुष्ट
रवि शास्त्री बतौर हेड कोच अपने कार्यकाल से बेहद खुश नजर आए. उन्होंने कहा, ‘टेस्ट मैच में पूरी दुनिया में जीतना मेरे लिए खास रहा। वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने मजबूत टीमों को उनके घर पर जाकर हराया। हमें हमेशा घर का शेर कहा जाता था लेकिन इस टीम ने बाहर जीत हासिल कर खुद को साबित किया।’
‘राहुल द्रविड़ टीम को ले जाएंगे आगे’
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि नए हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को और आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘राहुल द्रविड़ का अनुभव इस टीम का प्रदर्शन और अच्छा करेगा। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगले 3-4 सालों तक खेलेंगे जो कि काफी अहम रहेंगे। विराट अब भी टीम में हैं और बतौर कप्तान उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। ये टीम मजबूत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।