2009 हमले के बाद पहला टेस्ट खेलने पहुंची श्रीलंका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा कि श्रीलंकाई टीम का आगमन ऐतिहासिक मौका है

रावलपिंडी : पाकिस्तान में 2009 के आतंकवादी हमले के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम यहां पहुंच गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा कि श्रीलंकाई टीम का आगमन ऐतिहासिक मौका है और हमें खुशी है कि हम दो मैचों की इस टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी कर रहे हैं। 
पहला टेस्ट बुधवार से रावलपिंडी में और दूसरा 19 दिसंबर से कराची में खेला जायेगा। पीसीबी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें श्रीलंकाई टीम को इस्लामाबाद से उतरते और सुरक्षाबलों के घेरे में उन्हें निकलते हुए दिखाया गया है। इस दौरे के जरिये पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की बहाली होगी। वर्ष 2009 के हमले में आठ लोग मारे गए थे और कई क्रिकेटर जख्मी हुए थे। 
उसके बाद से पाकिस्तानी टीम अपने सारे मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल रही है। इस बीच पाकिस्तान में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखलायें खेली गई जबकि घरेलू लीग मैचों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने खेला। टेस्ट मैच के लिये पहली बार कोई टीम पिछले दस साल में पाकिस्तान आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।