Girl in a jacket

शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी चैनल का उड़ाया मजाक, बोले-क्या PTV सनक गया है

पाकिस्तानी टीवी चैनल पीटीवी ने बीते गुरुवार को यह निर्णय लिया है कि शोएब अख्तर और एंकर नौमान

पाकिस्तानी टीवी चैनल पीटीवी ने बीते गुरुवार को यह निर्णय लिया है कि शोएब अख्तर और एंकर नौमान नियाज के बीच हुए झगड़े की जांच पूरी होने तक दोनों को चैनल के किसी भी शो का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पिछले मुकाबले के बाद चैनल पर एक शो के दौरान शोएब अख्तर और नौमान नियाज के बीच विवाद होने के बाद शोएब अख्तर लाइव शो में इस्तीफा का ऐलान कर उठ गए थे।
1635511470 untitled 7
इस बीच pvt ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि जब तक शोएब अख्तर और नौमान नियाज़ के बीच हुए विवाद की जांच नहीं हो जाती, तब तक इन दोनों को ऑफ एयर किया जाएगा। इसी के साथ उन्हें पीटीवी के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके बाद शोएब अख्तर ने पीटीवी के इस ट्वीट के जवाब में लिखा, वैसे यह काफी हास्यास्पद है। मैंने दुनिया भर में 220 मिलियन पाकिस्तानियों एवं अरबों लोगों के सामने इस्तीफा दे दिया। क्या पीटीवी पागल है या क्या? वे मुझे ऑफ-एयर करने वाले कौन होते हैं?

बता दें, टी20 विश्व कप 2021 में न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान की जीत के बाद पीटीवी के शो ‘गेम ऑन है’ का आयोजन हुआ था। इस शो में शोएब अख्तर के अलावा विवियन रिचर्ड्स, सना मीर व कई अन्य पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद थे। वहीं, शो की मेजबानी मशहूर एंकर डॉ. नौमान कर रहे थे। इस बीच डॉ. नौमान ने कुछ ऐसा कहा जिसपर शोएब अख्तर बुरा मान गए और बाद में पीटीवी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।