श्लोक को जे ई विल्सन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरिज में दोहरी सफलता

भारत के श्लोक रामचंद्रन ने घाना में चल रही जे ई विल्सन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरिज में पुरूष युगल

भारत के श्लोक रामचंद्रन ने घाना में चल रही जे ई विल्सन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरिज में पुरूष युगल और मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। 
शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन रामचंद्रन और श्लोक की जोड़ी ने नाइजीरिया के गाडविन ओलोफू और अनुलुवापो जुवोन ओपेयोरी को 21.11, 21.12 से मात दी। 
श्लोक ने रितुपर्णा पांडा के साथ भारत के अर्जुन और के मनीशा को 21.19, 21.15 से हराया। 
महिला युगल में मनीषा और रितुपर्णा ने नाइजीरिया की डोरकास ए और डेबोराह उकेह को 21.11, 21.11 से मात दी । दूसरी वरीयता प्राप्त मुग्धा अग्रे को फाइनल में वियतनाम के थि त्रांग ने 21.10, 21.6 से मात दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।