दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी दीपिका ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

भारतीय टीम के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के घर पर एक साथ दोहरी खुशियों का

भारतीय टीम के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के घर पर एक साथ दोहरी खुशियों का मौका आया है। जी हां दिनेश हाल ही में दो जुड़वा बेटों के पिता बने हैं। उनकी वाइफ दीपिका ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। अब इस खुशखबरी को कार्तिक ने फैंस के साथ साझा करते हुए परिवार की बेहद क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। गौरतलब है कार्तिक की वाइफ प्रसिद्ध स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल हैं।
1635500500 16
क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाइफ दीपिका संग फोटो शेयर करते हुए अपने ट्विन्स बेबी के नाम बताये हैं। दिनेश कार्तिक ने पोस्ट करके लिखा, ‘हम 3 से 5 हो गए हैं। हमें 2 बेटों का आशीर्वाद मिला है। इनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है। 

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल साल 2015 में शादी रचाई थी। इस जोड़े ने ईसाई और हिंदू रीति रिवाज दोनों में शादी की। पल्लीकल देश के सबसे प्रमुख स्क्वैश खिलाड़ियों में से एक है। 
1635500589 untitled 7
बताते चले, विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने भारत की तरफ से 26 टेस्ट में 1025 रन, 94 वनडे में 1752 रन जबकि 32 टी20 इंटरनेशनल में 399 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आये थे। केकेआर को फाइनल में पहुंचाने में दिनेश कार्तिक का अहम रोल रहा था। फिलहाल दिनेश टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह लगातार कमेंट्री करते रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।