Girl in a jacket

साइना, सिंधू क्वार्टर फाइनल में

NULL

वुहान : राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी करते हुए एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय किदांबी श्रीकांत और दुनिया के 10 वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय भी विपरीत हालात में जीत के साथ पुरुष एकल के अंतिम आठ में पहुंच गए। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चीन की गाओ फांग्जी को 40 मिनट में 21-18, 21-8 से हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना क्वार्टर फाइनल में कोरिया की गैरवरीय ली जांग मी से भिड़ेगी जिन्होंने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन को हराया। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली तीसरी वरीय सिंधू ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन शियाओशिन के खिलाफ 21-12, 21-15 की आसान जीत दर्ज की। वह अंतिम आठ के मुकाबले में सातवीं वरीय कोरिया की सुंग जी ह्युन और थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।