क्रिकेट की बात की जाए तो उसमें क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का नाम जरूर जुड़ता है। सचिन तेंदुलकर जिन्होंने लगभग 24 साल तक क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से राज किया और कई दिग्गज और खतरनाक गेंदबाज़ के सामने खेलते हुए ढेर सारे रिकॉर्ड बनाए। क्रिकेट में लगभग सभी रिकॉर्ड एक समय पर सचिन ने तोड़े है। लेकिन अब उनके रिकॉर्ड की टूटने की बारी आने वाली है। इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जाए रही है। जहाँ पर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रुट जो की काफी शानदार फॉर्म में हैं, इंग्लैंड की पहली पारी में उन्होंने नाबाद 118 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में अपना 30वां शतक लगाया। जिस तेज़ी से जो रुट खेल रहे हैं उसे देख सब यही अनुमान लगा रहे है कि आने वाले समय में वो सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कौन से है वो रिकॉर्ड आइये जानते है।
.jpg)
पहले आपको जो रुट के टेस्ट आंकड़े बता देते है, जो रुट इस समय 131 टेस्ट मैच खेल चुके है और 229 पारियों में 50 से ऊपर की औसत से रुट ने 11,122 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक निकले है। जिनमें पॉंच दोहरे शतक भी है। अब सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 50 से ऊपर की औसत से 15,921 बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 51 टेस्ट शतक निकले है। जिसमें उन्होंने 6 बारे दोहरा शतक लगाया है।अब 32 साल के जो रूट जो की इस समय काफी बेहतरीन फॉर्म में है सचिन टेस्ट रनों से सिर्फ 4,800 रन पीछे हैं। अगर जो रुट 4-5 साल अपनी फॉर्म और फिटनेस को ऐसे ही बरकरार रखते हैं और वो सचिन के सबसे ज्यादा टेस्ट रन का रिकॉर्ड आराम से तोड़ सकते है।
.jpg)
वही जो रूट के पीछे दो साल के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो 2021 से रूट ने 62 टेस्ट पारियों में 58 से ऊपर की औसत से 3,299 रन बनाए है और इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक भी लगाया है। 2021 से रूठ के बल्ले से 13 शतक निकल चुके हैं। रूट के इस फॉर्म को देखते हुए कह सकते है कि सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड अब खतरे में हैं। वहीँ अगर रुट चार शतक और लगा देते हैं तो वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय यह रिकॉर्ड एलिस्टर कुक के नाम हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 33 टेस्ट शतक लगाए है।


















