भारत देश के चार राज्यों में इस समय बाढ़ ने जन-जीवन तहस नहस कर दिया है। इसी बीच क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बाढ़ पीड़ितों को मदद करने के लिए अपने फैन्स और देशवासियों से अनुरोध किया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फैन्स और देशवासियों से ट्विटर के जरिए सचिन ने अपील की है।
ट्विटर अकांउट पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए कहा है, पूरे भारत में हाल ही में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। जलस्तर कम होने से पहले से हालात में सुधार हुआ है। मैंने पीएम राहत कोष के माध्यम से मदद की है और आप सभी से मदद और सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।
The recent floods across India have been catastrophic.
As the waters start to recede, there is a lot of help required in the flood affected states.
I’ve tried to do my bit to help, through the PM Relief Fund (https://t.co/CuV9F3YcqC) & request all of you to help & support. pic.twitter.com/YU7LKXXldA— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 13, 2019
बाढ़ की चपेट में आया भारत
भारत में भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ आई है। बाढ़ में कई लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण और पश्चिम भारत में लगभग 200 लोगों की जान बाढ़ में जा चुकी है और साथ ही लगातार बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है।
खतरा अगले कुछ दिनों में और बड़ सकता है
मौसम विभाग के अनुसार बाढ़ का खतरा कुछ दिनों में और भी बढ़ेगा। बंगाल की खाड़ी से नया मानसून आ रहा है जो पूर्व भारत की तरफ आएगा। यह मानसून ओडिशा से मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश तक बढ़ सकता है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है।