मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर, सचिन-सहवाग ने दी 'फ्लाइंग सिख' को श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर, सचिन-सहवाग ने दी ‘फ्लाइंग सिख’ को श्रद्धांजलि

भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत शोक में डूब गया है और

भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत शोक में डूब गया है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रृद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। मिल्खा का कोरोना महामारी से एक महीने तक जूझने के बाद चंडीगढ के एक अस्पताल में कल देर रात निधन हो गया। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से लेकर महान फर्राटा धाविका पी टी उषा तक सभी ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।
1624103337 6
वीवीएस लक्ष्मण : लीजैंड मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उनकी विरासत पीढी दर पीढी अमर रहेगी। परिवार और प्रशंसकों को मेरी सांत्वना।

पी टी उषा : मेरे आदर्श और प्रेरक मिल्खा सिंह जी के निधन के बाद दुख के काले बादल छा गए हैं।जुझारूपन और कड़ी मेहनत की उनकी कहानी ने लाखों को प्रेरित किया और आगे भी करती रहेगी। उषा स्कूल के छात्रों की ओर से उन्हें श्रृद्धांजलि।

रवि शास्त्री: भारत के सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक धावक. सीमित संसाधनों के बावजूद अपने प्रतिस्पर्धी जोश से दुनिया को हैरान कर दिया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। जीव मिल्खा सिंह और परिवार को सांत्वना।

विराट कोहली: एक शानदार विरासत, जिसने संपूर्ण राष्ट्र को श्रेष्ठ होने के लिए प्रेरित किया। कभी हार ना मानने, और अपने सपनों को पूरा करने के लिए राष्ट्र प्रेरित किया। रेस्ट इन पीस, आपको कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

सौरव गांगुली : इस खबर से बहुत आहत हूं। आरआईपी, भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक आपने युवा भारतीयों को एथलीट बनने के सपने दिये। आपको करीब से जानने का सौभाग्य मुझे मिला।

जसप्रीत बुमराह : एक नायक, एक प्रेरणा, एक लीजैंड। वह आने वाली पीढियों को प्रेरित करते रहेंगे। आरआईपी मिल्खा सिंह सर।

ऋषभ पंत: भारत एक महानायक और प्रेरणा के स्रोत को विदा दे रहा है। आप आने वाली पीढी के खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

वीरेंद्र सहवाग: महान व्यक्ति मिल्खा सिंह जी का शरीर हमारे बीच नहीं रहा लेकिन मिल्खा नाम हमेशा हौसले और इच्छाशक्ति का परिचायक रहेगा। क्या शानदार इंसान थे, उनके परिवार को मेरी संवेदनायें। ओम शांति।

शिखर धवन: आरआईपी मिल्खा सिंह जी। आपने ऐसी विरासत छोड़ी है जो भारतीय खिलाड़ियों की पीढियों को प्रेरित करेगी ।

युवराज सिंह: मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर से दिल टूट गया है। उनकी जिंदगी और उपलब्धियां लाखों को प्रेरित करेंगी और इन यादों में वह अमर रहेंगे। जीव और परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।