रोनाल्डो के रिकॉर्ड गोल से रियाल ने पीएसजी को पीटा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोनाल्डो के रिकॉर्ड गोल से रियाल ने पीएसजी को पीटा

NULL

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोलों की बदौलत रियाल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 3-1 से हरा दिया। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में गत चैंपियन रियाल के लिए रोनाल्डो ने 45वें मिनट में पहला और 83वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रूप में दूसरा जबकि मार्सेलो ने 86वें मिनट में तीसरा गोल दागा। पीएसजी के लिए रेबियट ने 33वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

फारवर्ड रोनाल्डो की चैंपियंस लीग में एक 100वां गोल था। चैंपियंस लीग के 12 मैचों में रोनाल्डो के अब 21 गोल हो गए हैं। इस सत्र में वह अब तक सात मैचों में 11 गोल कर चुके हैं। रोनाल्डो अब चैंपियंस लीग में किसी एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले पहले खिलाडी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बार्सिलोना के लियोनल मैसी (97) को पीछे छोड़ दिया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।