मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें, महज एक और गलती के बाद हो जाएगी छुट्टी? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें, महज एक और गलती के बाद हो जाएगी छुट्टी?

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में रोहित

आईपीएल 2022  में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 12  रनों से मात दे दी। ऐसे में लगतार पांचवी हार का झेल रही मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में आखिरी नंबर पर बरकरार है। यही नहीं पंजाब से हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस को एक और तगड़ा झटका लगा है। 
1649939927 20
क्या है पूरा माजरा?
 
दरअसल, स्लो ओवर रेट के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपए और टीम के अन्य सदस्यों पर 6 लाख रुपए या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है। मुंबई इंडियंस टीम निर्धारित समय-सीमा में 20 ओवर्स करने में विफल रही थी। मालूम हो  इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद स्लो-ओवर रेट के लिए ही रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 
1649939960 untitled 10
ऐसे में रोहित शर्मा की टीम को आने वाले मैचों में समय रहते अपने ओवर्स खत्म करने होंगे, नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। अगर टीम से तीसरी बार भी ऐसी कुछ गलती हुई टी रोहित पर अब सीधा 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही  आईपीएल के तय नियमानुसार एक मैच का बैन भी लगाया जाएगा। 
1649940024 22
जानकारी के लिए बता दें, न्यूनतम ओवर रेट का नियम कहता है, एक सीजन में तीसरी बार दोषी पाए जाने के बाद गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही उन्हें टीम के अगले लीग मैच में खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 
1649940313 23
इसके अलावा बैन झेलने के बाद भी इस सीजन में फिर से तीन मौके पर टीम स्लो ओवर कराती पाई गई तो कप्तान को फिर से बैन झेलना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस अब छठे मुकाबले में 16 अप्रैल को केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।