अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के अनफॉलो करने के बाद, इन 2 खिलाड़ियों ने लिया ये बड़ा कदम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के अनफॉलो करने के बाद, इन 2 खिलाड़ियों ने लिया ये बड़ा कदम

विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में हारने के बाद मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि भारतीय

विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में हारने के बाद मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच में मतभेद चल रहा है। इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया था। 
1564389123 rohit sharma
उसके बाद से ही यह खबरें और भी तेज हो गईं कि विराट और रोहित के बीच अनबन चल रही है। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर किसी ने भी खुलकर जवाब नहीं दिया है। जहां अनुष्का को रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है वहीं भारतीय टीम के दो अन्य खिलाड़ियों ने ट्विटर पर अनुष्का को फॉलो कर लिया है। 
1564389202 anushka sharma

ट्विटर पर केएल राहुल और चहल ने किया फॉलो

बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने ट्विटर पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को फॉलो कर लिया है। विराट कोहली के बेहद करीब हैं केएल राहुल और युजवेंद्र चहल। 
1564389294 kl rahul yuzvendre chahl
आईपीएल में चहल आरसीबी टीम में कोहली के कप्तानी में खेलते हैं। इसके साथ ही चहल रोहित शर्मा के भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा को युजवेंद्र चहल और केएल राहुल भाभी बोलते हैं। 
1564390650 kl rahul chalal
विराट कोहली को रोहित शर्मा ने बहुत पहले ही अनफॉलो कर दिया था अब उन्होंने अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने भी स्टेटस पोस्ट किया है। अनुष्का के इस पोस्ट को भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के लिए देखा जा रहा है। 
1564389551 virat kohali
दरअसल अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अनुष्का शर्मा ने लिखा था, एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार भी कुछ नहीं कहा है। सिर्फ सच्चाई ही है जो झूठे दिखावे में पड़े बिना खामोशी से रह सकती है। अब यह कहा जा रहा है रोहित और कोहली की अनबन की अटकलों को सोमवार की शाम सारे जवाब मिल सकते हैं।

1564389372 anushka sharma instagram post

वेस्टइंडीज दौरे से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसपर वह रोहित शर्मा के साथ मतभेद पर भी बात कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।