Riyan Parag ने Deodhar Trophy में एक बार फिर लगाया तूफानी शतक, टीम के स्कोर को पहुंचाया 300 के पार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Riyan Parag ने Deodhar Trophy में एक बार फिर लगाया तूफानी शतक, टीम के स्कोर को पहुंचाया 300 के पार

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी में धमाल मचाया हुआ है। पराग ने आज वेस्ट जोन के खिलाफ छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए तूफानी शतक लगाया और अपनी टीम को 50 ओवर में 319 रन तक पहुंचाया। पराग का इस सीजन का यह दूसरा शतक। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन की टीम केवल 162 रन ही बना पाई और इस मैच को ईस्ट जोन ने 157 रन से अपने नाम किया। वेस्ट जोन की तरफ से हरविक देसाई ने 92 रन बनाए। 1690887873 f2bdgkdboaa9zhm
5 विकेट गिरन के बाद लगाया शतक 
देवधर ट्रॉफी में आज 14वां मुकाबला ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। जहाँ ईस्ट जोन के कप्तान सौरभ तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। ईस्ट जोन के तरफ से अभिमन्यु ईश्वरन और उत्कर्ष सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े।  अभिमन्यु 38 रन बनाकर आउट हुए तो उत्कर्ष सिंह ने 50  रन की पारी खेली। तीन नंबर पर विराट सिंह ने भी 42 रन बनाए। लेकिन इसके बाद ईस्ट जोन ने अपने विकेट जल्दी जल्दी  खो दिए और 157 के स्कोर पर टीम के पांच विकेट गिर गए। इसके बाद बैटिंग के लिए आये रियान पराग और कुमार कुशाग्र की जोड़ी ने पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर 150 रन की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 300 के पर पहुंचाया।
1690887882 riyan and kusharg
इस सीजन का यह दूसरा शतक 
पराग ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए एक बार फिर शानदार शतक लगाया। पराग ने केवल 68 गेंदे खेली और तेज़ी से 102 रन की नाबाद पारी खेली। पराग ने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और 6 चौके लगाए। वहीं कुमार कुशाग्र ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए 53 रन की पारी खेली। इस तरह ईस्ट जोन ने वेस्ट जोन के सामने 50 ओवर में 320 रन का लक्ष्य रखा है। बता दें कि इससे पहले पराग ने इस सीजन में नॉर्थ जोन के खिलाफ भी 131 रन की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 11 छक्के और 5 चौके लगाए थे। पराग का लिस्ट ए क्रिकेट में यह पांचवां शतक है। आईपीएल में लगातार ख़राब प्रदर्शन के लिए रियान पराग की काफी आलोचना की गयी है, लेकिन अब पराग ने उसका जवाब अपने बल्ले से देना शरू कर दिया है।  
1690887894 riyaan 67u
नार्थ जोन को भी मिली जीत
वहीं आज एक और मुकाबला नॉर्थ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला गया।  जिसमें नॉर्थ जोन ने 9 से जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम केवल 101 रन ही बना पाई।  टीम का कोई भी बल्लेबाज़ नार्थ जोन की गेंदबाज़ी के सामने नहीं टिक नहीं पाया। नार्थ जोन की तरफ से मयंक मारकंडे ने 4 और मयंक यादव ने 3  विकेट हासिल किए।  जबकि बैटिंग करते हुए हिमांशु राणा ने 52 और प्रभसिमरण ने 40 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 9  विकेट से जीत दिलाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।