सर्जरी के बाद रविंद्र जडेजा ने तस्वीर शेयर करके लिखा ये खास मैसेज,लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेली जा रही है।

इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। ऐसे में इस सीरीज के तीसरे टेस्ट के वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के हाथ में चोट लग गई थी। वहीं जडेजा ब्रिसबेन में 15 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट ड्रॉ होने के अगले दिन सर्जरी करा ली है,जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प अपनी एक फोटो शेयर कर उसके साथ एक दमदार संदेश भी लिखा है।
1610435114 8
जडेजा ने शेयर की अपनी तस्वीर
जडेजा पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हुए थे और उनका इस सीरीज के आखिरी मैच से बाहर होना भारत के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। वैसे जडेजा ने सर्जरी के बाद अपनी एक फोटो शेयर करके उसके कैप्शन में लिखा,कुछ समय के लिए आउट  कुछ समय के लिए आउट ऑफ एक्शन रहूंगा, सर्जरी हो गई है। लेकिन मैं जल्द ही जोरदार वापसी करूंगा।

सोशल मीडिया की जनता ने जडेजा की फोटो पर दी प्रतिक्रिया…



बता दें जडेजा अपनी इस सर्जरी के बाद भारत वापस आएंगे और फिर बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैबिलिटेशन के लिए जाएंगे। वैसे रविंद्र जडेजा ने अब तक इस टेस्ट मैच सीरीज में भारत के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया थ्थ। सिडनी टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दौरान चार विकेट चटकाए थे साथ ही डायरेक्ट थ्रो से स्टीव स्मिथ को भी रनआउट किया था। 
1610435073 7
जडेजा ने टीम इंडिया की पहली पारी में नॉटऑउट 28 रनों की पारी खेली थी। जडेजा ऑस्टे्रलिया की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी नहीं कर सके थे और भारत के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं खेल सके। बैटिंग ऑर्डर में अश्विन को उनसे ऊपर भेजा गया था। हालांकि वो पैड-अप होकर बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे दिख रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।