पिता ने बताया, राहुल चाहर सिलेक्शन की रात नहीं सो सके

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में दीपक चाहर और राहुल चार को साथ में पहली बार मौका मिला

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में दीपक चाहर और राहुल चार को साथ में पहली बार मौका मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में चयनकर्तायों ने भारतीय टीम में लेग स्पिनर राहुल चाहर को मौका दिया है। राहुल और दीपक चाहर दोनों के राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर राहुल के पिता देश राज ने कहा यह लम्‍भा बहुत ही खास है। 
1563795766 rahul and deepak chahar
दोनों के चयन होने पर देश राज ने कहा, हर बच्चा, जो गेंद या बल्ला उठाता है वह भारत के लिए खेलना चाहता है। लेकिन हमारे दो बच्चे राष्ट्रीय टीम में हैं। इससे अच्छा और क्या हो सकता है? राहुल को जैसे ही उसके चयन के बारे में पता चला उसने मुझे बुलाया। वेस्टइंडीज में अभी भी रात थी। राहुल के पिता ने बताया कि टीम की घोषणा होनी थी जिसके लिए वह पूरी रात नहीं सोए थे। 
1563795868 deepak chahar
राज ने आगे कहा, बाकी टीम के साथ उन्होंने भी ट्रायल्स दिया था, लेकिन वह बाहर हो गया था। हालांकि मुंबई इंडियंस में ट्रायल जारी था और य उनके लिए महत्वपूर्ण था। मैं उन्हें मजबूर नहीं करना चाहता था लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित कर दिया और वह मुंबई इंडियंस के लिए चुन लिए गए। 
1563795942 deepak rahul
राष्ट्रीम टीम से अब दीपक के साथ राहुल जुड़ेंगे। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स में दीपक चाहर बतौर गेंदबाज खेलते हैं। देश राज ने कहा कि राहुल की 2017 से ही राइजिंग पुणे सुपरजॉएंट्स के समय से ही धोनी ने बहुत मदद की है। 
1563795982 rahul chahar
उन्होंने आगे कहा, राहुल ने मुझसे कहा कि धोनी सर ने पुणे के साथ अपने समय के दौरान उनकी काफी मदद की है। वह हमेशा मेरे बेटे की मदद के लिए तैयार रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।