England में Prithvi Shaw का आया तूफान, ONE-DAY CUP में लगाया दोहरा शतक, नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

England में Prithvi Shaw का आया तूफान, ONE-DAY CUP में लगाया दोहरा शतक, नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

वनडे कप इंग्लैंड का एक घरेलु टूर्नामेंट हैं, जिसमें बुधवार को नॉर्थहैम्पटनशायर और समरसेट के बीच खेला गया।

इंग्लैंड में इस समय वनडे कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ भी खेलते हुए नज़र आ रहे है। 9 अगस्त को खेले गए एक मुकाबले में इस भारतीय बल्लेबाज़ का जलवा देखने को मिला। शॉ ने इस मैच में छक्के और चौकों की बारिश करते हुए रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। शॉ की पार के दम पर उनकी टीम ने यह मुकाबला 87 रन से जीता। 
1691646247 f3fbh hwwaae2j4
वनडे कप इंग्लैंड का एक घरेलु टूर्नामेंट हैं, जिसमें बुधवार को नॉर्थहैम्पटनशायर और समरसेट के बीच खेला गया। पृथ्वी शॉ ने समरसेट की तरफ से खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया। शॉ ने ओपन करते हुए 153 गेंदों पर 244 रन बनाए। जिसमें शॉ ने अपनी पारी के दौरान बॉउंड्री की बरसात करते हुए 11 छक्के और 28 चौके लगाए। शॉ ने पहले 100 रन 81 गेंदों पर बनाए और उसके बाद अगले 100 रन तक पहुंचने के लिए मात्र 48 गेंदे ली। भारतीय टीम से इस समय बाहर चल रहे शॉ ने बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 415 तक पहुंचाया। 

पृथ्वी शॉ ने अपनी 244 रन की पारी के दम पर रिकॉर्ड बुक्स में भी अपना नाम शुमार कर लिया है और कई रिकॉर्ड बनाए। पृथ्वी शॉ ने वनडे कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। शॉ ने ओली रॉबिंसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2022 में 206 रन की पारी खेली थी। पृथ्वी शॉ का भी यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। इसे पहले उनका बेस्ट स्कोर 227 रन था जो उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुंबई से खेलते हुए बनाया था। इसके बाद शॉ दुनिया के चौथे और भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज़ है, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं। शॉ का लिस्ट ए क्रिकेट में यह दूसरा दोहरा शतक है। इस लिस्ट में उनसे आगे रोहित शर्मा, अली ब्राउन और ट्रैविस हेड हैं। रोहित शर्मा के नाम तीन दोहरे शतक हैं, जबकि अली ब्राउन और ट्रैविस हेड के नाम दो-दो। 

वनडे कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा खेली गयी यह सबसे बड़ी पारी है। शॉ ने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2022 में 174 रन की पारी खेली थी। वहीं इंग्लिश लिस्ट ए क्रिकेट का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले नंबर पर अली ब्राउन का नाम है जिन्होंने साल 2022 में सरे की तरफ से ग्लैमॉर्गन के खिलाफ 268 रन की पारी खेली थी। साथ शॉ दुनिया के पहले बल्लेबाज़ है, जिन्होंने दो देशो में दोहरा शतक लगाया है। इसके अलावा इंग्लैंड में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा यह सबसे बड़ी पारी खेली गयी है। शॉ ने सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड में 183 रन की पारी खेली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।